• Tue. Nov 11th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

नगर निकाय संघ की कमान डलमऊ नगर पंचायत अध्यक्ष पं बृजेश दत्त गौड़ के हाथ

News Desk

ByNews Desk

Jan 10, 2025
नगर निकाय संघ की कमान डलमऊ नगर पंचायत अध्यक्ष पं बृजेश दत्त गौड़ के हाथ

न्यूज़ डेस्क: नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शुक्रवार को जिले के निर्वाचित नगर निकाय संघ की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डलमऊ नगर पंचायत के अध्यक्ष वृजेश दत्त गौड़ को सर्वसम्मति से संघ का जिला अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से सभी नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ मिलकर अपने-अपने नगर क्षेत्र के विकास कार्य कराए जाएंगे।

निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्षों और सभासदों के सामने आने वाली समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। आयोजित समारोह के दौरान लालगंज नगर पंचायत की अध्यक्ष व संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता दीपेंद्र गुप्ता ने कहा कि श्रीगौड़ एक अनुभवी नगर पंचायत अध्यक्ष हैं। वह लगातार चार बार डलमऊ नगर पंचायत के अध्यक्ष चुने गए। उनके जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

नगर पालिका अध्यक्ष सत्रोहन सोनकर ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को पुष्प मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। कहा कि नगर विकास के अलावा नगर पंचायत अध्यक्षों के सामने आने वाली तमाम समस्याओं का सामूहिक रूप से निराकरण का प्रयास किया जाएगा।

इस मौके पर परशदेपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष विनोद कौशल, बछरावां नगर पंचायत से रामजी, सलोन नगर पंचायत से चंद्रशेखर रस्तोगी ऊंचाहार नगर पंचायत से ममता जायसवाल के प्रतिनिधि सहित बीरेंद्र यादव, शिवशंकर मिश्र, जीतू सिंह, मनोज दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।

Related posts:

जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने किया विकास कार्य का शिलान्यास

  &n...
Monday November 10, 2025

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडेय ने की गंगा आरती, समाजसेवियों को किया सम्मानित

रायबरेली। पू...
Monday November 10, 2025

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने मोहा मन, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित

रायबरेली का...
Monday November 10, 2025

एफ.जी.आई.ई.टी. छात्र चंद्र प्रकाश ने जीता स्वर्ण पदक

  ग्...
Monday November 10, 2025

किसानों ने श्वेतधारा डेरी पर लगाया भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने का आरोप

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

अंकित राज कृष्णा ग्रुप बरेली के कलाकारों ने मोहा मन

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

टीईटी के खिलाफ़ 24 नवंबर को जंतर-मंतर पर रायबरेली जिले के शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025

डलमऊ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूम रहे लोग

न्यूज नेटवर्...
Friday November 7, 2025

महोत्सव में दिखी कला संस्कृति और विरासत की सांक्षी झलक

  &n...
Thursday November 6, 2025