• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

कर्मचारी की विदाई में अधिकारियों, कर्मचारियों व अधिवक्ताओं की आशुओं से भर आई आंखें,

News Desk

ByNews Desk

Jan 4, 2025
कर्मचारी की विदाई में अधिकारियों, कर्मचारियों व अधिवक्ताओं की आशुओं से भर आई आंखें,

मोहम्मद इसराइल, ऊंचाहार, रायबरेली। तहसील सभागार में सेवानिवृत कर्मचारी का विदाई समारोह आयोजन किया गया। एसडीएम समेत साथी राजस्व कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने फूल माला पहनाकर अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह भेंट कर भाव भीनी बिदाई दी।

तहसील स्थित नजारत कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामफेर बीते वर्ष 31 दिसम्बर को सेवानिवृत हो गए। उनकी बिदाई समारोह का आयोजन शनिवार को तहसील के सभागार में किया गया। साथी कर्मचारियों, एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी समेत अधिवक्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट करने के साथ भाव भीनी बिदाई दी। तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश चन्द्र उपाध्याय, शिवगोपाल सिंह, जयबहादुर मौर्य आदि अधिवक्ताओं ने कहा कि रामेफर का इतने वर्षों का कार्यकाल सराहनीय रहा। इन्होंने पूरी निष्ठा और पूरी ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। उनके कार्यकाल को सदैव याद किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम पेशकार देवनारायण मौर्य, केबी सिंह,लेखपाल प्रमोद गुप्ता, लेखपाल शंकर लाल, लेखपाल तनवीर अहमद, राजस्व निरीक्षक रत्नाकर शुक्ला, लेखपाल हनुमंत प्रसाद, अधिवक्ता गिरीश चन्द अवस्थी समेत राजस्व कर्मचारी व अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Related posts:

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडेय ने की गंगा आरती, समाजसेवियों को किया सम्मानित

रायबरेली। पू...
Monday November 10, 2025

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने मोहा मन, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित

रायबरेली का...
Monday November 10, 2025

एफ.जी.आई.ई.टी. छात्र चंद्र प्रकाश ने जीता स्वर्ण पदक

  ग्...
Monday November 10, 2025

किसानों ने श्वेतधारा डेरी पर लगाया भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने का आरोप

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

अंकित राज कृष्णा ग्रुप बरेली के कलाकारों ने मोहा मन

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

टीईटी के खिलाफ़ 24 नवंबर को जंतर-मंतर पर रायबरेली जिले के शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025

डलमऊ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूम रहे लोग

न्यूज नेटवर्...
Friday November 7, 2025

महोत्सव में दिखी कला संस्कृति और विरासत की सांक्षी झलक

  &n...
Thursday November 6, 2025

सफलतापूर्वक मेला संपन्न कराने को लेकर महामंडलेश्वर ने दी बधाई

न्यूज़ डेस्क...
Wednesday November 5, 2025