• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

अमृत व दिव्य महाकुंभ में सहभागिता के लिए राना बेनी माधव बक्स सिंह स्मारक समिति की ओर भजन संध्या व संत समागम का होगा आयोजन

News Desk

ByNews Desk

Jan 3, 2025
अमृत व दिव्य महाकुंभ में सहभागिता के लिए राना बेनी माधव बक्स सिंह स्मारक समिति की ओर भजन संध्या व संत समागम का होगा आयोजन

न्यूज़ डेस्क: अमृत व दिव्य महाकुंभ में सहभागिता के लिए राना बेनी माधव बक्स सिंह स्मारक समिति की ओर भजन संध्या व संत समागम का आयोजन किया जा रहा है। भजन संध्या व संत समागम समागम समारोह के अंतर्गत जनपद के संतों का सम्मान किया जाएगा। वही भजन गायिका पद्मश्री सोमा घोष द्वारा द्वारा भजन की प्रस्तुति की जाएगी।

समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नौ जनवरी को पूर्वाह्न 3 बजे से 7 बजे तक मनिका रोड स्थित सेनानी होटल में संत समागम व भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन महाकुंभ प्रोमो के तहत संपन्न होगा।

उपाध्यक्ष राकेश सिंह भदोरिया ने बताया कि कार्यक्रम में जनपद के महान साधु संतों को सम्मानित किया जाएगा। उपाध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने कहा कि संतों का आशीर्वचनों से लाभान्वित भी होंगे। उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि संत सम्मान समारोह के बाद पद्मश्री सोमा घोष द्वारा भजन प्रस्तुति होगी। मदन सिंह चौहान ने कहा की 19 जनवरी को रायबरेली क्लब में पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी समागम का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें सभी की सहभागिता आवश्यकता है।

इस अवसर पर डायट प्राचार्य जय प्रताप सिंह, महेंद्र अग्रवाल, एसपी सिंह, जितेंद्र सिंह बबलू केसरिया, विनय द्विवेदी, परमेंद्र पाल सिंह गुलाटी, राजू राठौर, रामबली सिंह, रमेश सिंह, सूरज सिंह, अजीत सिंह, डॉ रवि प्रताप सिंह, मोनू तिवारी, विकास सिंह, राजन कछवाह, लाखन सिंह, शिवम् मिश्रा, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts:

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडेय ने की गंगा आरती, समाजसेवियों को किया सम्मानित

रायबरेली। पू...
Monday November 10, 2025

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने मोहा मन, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित

रायबरेली का...
Monday November 10, 2025

एफ.जी.आई.ई.टी. छात्र चंद्र प्रकाश ने जीता स्वर्ण पदक

  ग्...
Monday November 10, 2025

किसानों ने श्वेतधारा डेरी पर लगाया भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने का आरोप

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

अंकित राज कृष्णा ग्रुप बरेली के कलाकारों ने मोहा मन

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

टीईटी के खिलाफ़ 24 नवंबर को जंतर-मंतर पर रायबरेली जिले के शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025

डलमऊ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूम रहे लोग

न्यूज नेटवर्...
Friday November 7, 2025

महोत्सव में दिखी कला संस्कृति और विरासत की सांक्षी झलक

  &n...
Thursday November 6, 2025

सफलतापूर्वक मेला संपन्न कराने को लेकर महामंडलेश्वर ने दी बधाई

न्यूज़ डेस्क...
Wednesday November 5, 2025