• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

कान्हा गौशाला में उजागर हुआ चारा घोटाला

News Desk

ByNews Desk

Jan 2, 2025
कान्हा गौशाला में उजागर हुआ चारा घोटाला

ऊंचाहार, रायबरेली। नगर पंचायत द्वारा निर्मित कान्हा गौशाला में भूसा घोटाला का मामला सामना आया है। ठेकेदार और निकाय कर्मचारियों के गठजोड़ और सरकारी धन के बन्दरबांट फल फूल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीरो टॉलरेंस धरातल धूल चटा रहे हैं। कान्हा गौशाला में गौवंशों को गेहूं के भूसा की जगह पराली खिलाकर काली कमाई की जा रही है। कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

पूरे ननकू गाँव स्थित नगर पंचायत के कान्हा गौशाला गौवंशों के आहार पर डाका डाला जा रहा है। नगर पंचायत सरकार से भुगतान तो भूसा का लेती है लेकिन जिम्मेदार द्वारा गौवंशों को भूसे की जगह पराली काटकर खिलाई जा रही है। इसका खुला तब हुआ जब मंगलवार को इसकी जमीनी हकीकत परखने के लिए मीडिया की टीम ने कान्हा गौशाला पहुंचकर पड़ताल की। इस पड़ताल में गौवंशों को पराली खिलाने का सच सच निकला। यहां भूसे की जगह पराली काटकर डंप किया गया है।

गुमराह करने के लिए डंप पराली के ऊपर भूसे की एक बारीख परत का छिड़काव किया गया है। इस तरह नगर पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा गौवंशो के भूसे में घोटाला कर लाखों की काली कमाई की जा रही है। मुख्यमंत्री द्वारा गौशालाओं में गौवंशो के बेहतर आहार का प्रबन्ध हवा हवाई साबित हो रहा है। आला अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

Related posts:

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

वाट्सएप पर गाय की तस्वीर भेजकर ठगे 91 हजार

  न्...
Saturday November 8, 2025

दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लहूलुहान, हालत गंभीर

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

साथी के साथ बाइक से खाना खाने ढाबा जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

बदमाशों ने युवक को मारी गोली हालत गंभीर

  न्यू...
Saturday November 8, 2025