• Tue. Nov 11th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

सीडीओ ने लगाई चौपाल, शिकायतों के निस्तारण के दिए आदेश

News Desk

ByNews Desk

Dec 6, 2024
Img 20241013 Wa0113

न्यूज़ डेस्क : ग्राम पंचायत कचनावां में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने महाराजगंज ड्रेन (नइया नाला) पर पुल बनवाने की मांग की, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों के साथ नइया नाला के किनारे पहुंच कर जमीनी हकीकत देखी। चौपाल में आई शिकायतों को निस्तारित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

चौपाल के दौरान ग्रामीण राजेश कुमार व विमलेश कुमार ने परिवार रजिस्टर की नकल दिलाने की मांग की, सुशीला ने आवास दिलाने, ननकई ने व्यक्तिगत शौचालय, अंकित ने हैंडपंप की मरम्मत कराने की मांग की। मौके पर पंचायत सचिव मोहम्मद जावेद ने ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया।

पूरे विपत के ग्रामीणों ने गांव में बिजली के पोल न होने से कनेक्शन कराने में हो रही परेशानी की शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीण सुरेश, लहरी, ओमप्रकाश, रामनरेश ने नइया नाला (महारजगंज ड्रेन) पर पुल बनवाने की मांग की। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर जाकर हकीकत जानी ओर ग्रामीणों को पुल निर्माण कराने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

चौपाल के बाद सीडीओ ने आंगनबाड़ी केंद्र व प्राथमिक विद्यालय कचनावां का निरीक्षण किया। विद्ालय निरीक्षण के दौरन बच्चों से ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न हल कराए। मुख्य विकास अधिकारी ने खंड शिक्षाधिकारी तरुण कुमार से विद्यालय से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान बीडीओ गौरी राठौर, एडीओ पंचायत वीरेंद्र कुमार, एडीओ आइएसबी धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अजय कुमार, प्रधान प्रतिनिधि रोहित चौरसिया आदि मौजूद रहे।

Related posts:

जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने किया विकास कार्य का शिलान्यास

  &n...
Monday November 10, 2025

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडेय ने की गंगा आरती, समाजसेवियों को किया सम्मानित

रायबरेली। पू...
Monday November 10, 2025

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने मोहा मन, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित

रायबरेली का...
Monday November 10, 2025

एफ.जी.आई.ई.टी. छात्र चंद्र प्रकाश ने जीता स्वर्ण पदक

  ग्...
Monday November 10, 2025

किसानों ने श्वेतधारा डेरी पर लगाया भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने का आरोप

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

अंकित राज कृष्णा ग्रुप बरेली के कलाकारों ने मोहा मन

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

टीईटी के खिलाफ़ 24 नवंबर को जंतर-मंतर पर रायबरेली जिले के शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025

डलमऊ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूम रहे लोग

न्यूज नेटवर्...
Friday November 7, 2025

महोत्सव में दिखी कला संस्कृति और विरासत की सांक्षी झलक

  &n...
Thursday November 6, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *