• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाने को डोर-टू-डोर शुरू हुआ अभियान

News Desk

ByNews Desk

Dec 2, 2024
बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाने को डोर-टू-डोर शुरू हुआ अभियान

बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाने को डोर-टू-डोर शुरू हुआ अभियान

ऊंचाहार, रायबरेली: आयुष्मान भारत योजना के तहत केंद्र सरकार ने 70 अथवा इससे अधिक आयु के बुजुर्गों का आयुष्मान (गोल्डन) कार्ड बनाने का आदेश जारी किया है। इससे संबंधित पत्र व्यवस्था विभाग को प्राप्त हो चुके हैं। जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग ने कार्ड बनाने को लेकर डोर-टू-डोर अभियान शुरू कर दिया है।

आयुष्मान भारत योजना के तहत जिनके गोल्डन कार्ड बने हैं, उन्हें पांच लख रुपए तक मुफ्त उपचार की सुविधा सरकार की तरफ से दी गई है। इसके लिए क्षेत्र के कई अस्पतालों को भी संबद्ध किया गया है। इसमें समेत सरकारी व निजी अस्पताल शामिल हैं। वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड भी बनाने के आदेश सरकार द्वारा दिए गए हैं। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अब एएनएम और आशा के माध्यम से घर-घर जाकर अभियान चला कर 70 या इससे अधिक आयु के बुजुर्गों का गोल्डन कार्ड बनवाना शुरू कर दिया है।

सीएचसी अधीक्षक डा मनोज शुक्ल ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए कार्ड बनवाने की पात्रता सिर्फ आधार कार्ड है। एएनएम और आशा गांवों घर घर जाती हैं, इसलिए उन्हें आधार कार्ड में उम्र देखकर बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा बुजुर्ग नागरिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान मित्र अथवा पंचायत भवनों में पंचायत सहायक से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आनलाइन आवेदन करवा सकते हैं। कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी होने में लगभग 10 से 15 दिन का समय लगता है। इसके बाद कार्ड बन जाने पर उन्हें स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलने लगेगा।

Related posts:

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडेय ने की गंगा आरती, समाजसेवियों को किया सम्मानित

रायबरेली। पू...
Monday November 10, 2025

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने मोहा मन, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित

रायबरेली का...
Monday November 10, 2025

एफ.जी.आई.ई.टी. छात्र चंद्र प्रकाश ने जीता स्वर्ण पदक

  ग्...
Monday November 10, 2025

किसानों ने श्वेतधारा डेरी पर लगाया भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने का आरोप

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

अंकित राज कृष्णा ग्रुप बरेली के कलाकारों ने मोहा मन

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

टीईटी के खिलाफ़ 24 नवंबर को जंतर-मंतर पर रायबरेली जिले के शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025

डलमऊ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूम रहे लोग

न्यूज नेटवर्...
Friday November 7, 2025

महोत्सव में दिखी कला संस्कृति और विरासत की सांक्षी झलक

  &n...
Thursday November 6, 2025

बीएलओ घर-घर जाकर देंगे गणना प्रपत्र, यूपी में 1.62 लाख बीएलओ की तैनाती

न्यूज़ नेटवर...
Thursday November 6, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *