• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

सराफ व्यापारी से लूट के मामले को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सीओ की मुलाकात

News Desk

ByNews Desk

Sep 20, 2024
Img 20240920 Wa0246

लालगंज : सराफा व्यापारी के साथ गोली मारकर हुई लूट की घटना को 19 दिन बीतने के बावजूद पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। जिससे आक्रोशित व्यापारियों ने सीओ से मुलाकात कर मामले के जल्द खुलासे की मांग की है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक शर्मा, जिला अध्यक्ष रोहित सोनी पीड़ित हरिओम सोनी के परिवारीजनों के साथ सीओ अनिल कुमार सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने लुटेरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की। गत दो सितंबर को पूरे गुर्दी मजरे कोरिहरा निवासी हरिओम सोनी को लुटेरों ने गोली मार कर उसका जेवरातों से भरा बैग छीनकर भाग गए थे।

मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जल्द से जल्द घटना के पर्दाफाश की बात कही थी। गोली मारकर लूट की गंभीर घटना के मद्देनजर आईजी प्रशांत कुमार सहित पुलिस के अफसराे ने कैंप कर मामले का गहन निरीक्षण किया। लेकिन अभी तक पुलिस को इस मामले में कोई ठोस लीड नही मिल सकी। व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि लूट की घटना और नगर में तमाम चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे व्यापारी नाराज है।

व्यापारी व्यापार करने के लिए बाहर जाने में डर रहा है। वह अपना कारोबार नहीं कर पा रहा है। अगर लूट का खुलासा तीन दिन के भीतर नहीं हुआ तो व्यापार मंडल आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

जिलाध्यक्ष रोहित सोनी ने कहा कि व्यापारियों में शासन प्रशासन का विश्वास जमाने के लिए लूट की घटना के जल्द खुलासे की जरूरत है। प्रदेश संगठन मंत्री मृत्युंजय बाजपेई, अप्पू शर्मा, मंसाराम सोनी, बबलू सोनी, राजेंद्र गुप्ता, सचिन कौशल, गिल्लू सोनी, शिवम सोनी व पीड़ित के दोनों भाई मौजूद रहे।

Related posts:

जेवरात साफ करने के नाम पर टप्पेबाजों ने उड़ाए एक लाख के आभूषण

  ला...
Monday November 10, 2025

ध्रुव की भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान को लेना पड़ा नर नारायण अवतार

अंकुश त्रिवे...
Monday November 10, 2025

जांच में दोषी पाए गए आबकारी आयुक्त रामप्रीत चौहान को आबकारी मंत्री ने किया बर्खास्त

  लख...
Monday November 10, 2025

पंडित जगन्नाथ मिश्र महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन

न्यूज नेटवर्...
Monday November 10, 2025

सुल्तानपुर में महंगा, बलरामपुर में सस्ता दूध खरीद रही श्वेतधारा डेयरी किसानों में नाराजगी

  भे...
Monday November 10, 2025

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही से गई नवजात की जान

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

रायबरेली में गेगासों गंगा पुल के मरम्मत पर खर्च होंगे 16 करोड़, काम शुरू

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

मदरसा प्रबंधन पर दुराचार का आरोप केस दर्ज

सीतापुर म...
Saturday November 8, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *