डंपर की चपेट में आने से दो बन्दरों की मौत

नागेश त्रिवेदी रायबरेली
मंगलवार को जगतपुर डलमऊ मार्ग पर लक्ष्मण पुर
बाजार के पास अज्ञात डंफर चालक ने दो बंदरों को कुचल दिया। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीण सौरभ सिंह, पवन कुमार,राजकुमार, हीरालाल ,संत प्रसाद, रामदीन ने बताया है कि आये दिन डंफर चालकों की मनमानी की वजह से दुर्घटनाएं हो रही है।
लेकिन अधिकारी बेखबर है। बंदरों की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। पशु चिकित्सक दिलीप कुमार ने बताया कि बंदरों के शव को पीएम के बाद भू विसर्जन करवाया जाएगा।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like