• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

कांग्रेस प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने गांवों में चौपाल के जरिए जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुन पार्टी की नीतियों के बारे में बताया

News Desk

ByNews Desk

Nov 10, 2024
Img 20241110 Wa0039

मोहम्मद इसराइल ऊंचाहार रायबरेली: कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के कुम्हारन का पुरवा,इस्माइलमऊ,घूरी,पूरे बांध, तिवारीपुर, बरगदहा आदि गांव में चौपाल एवं जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनी एवं कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया।इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि इस देश के विकास में और देश की उन्नति में सबसे बड़ा योगदान गांधी-नेहरू परिवार का है,आज रायबरेली में एम्स जैसा बड़ा हॉस्पिटल गांधी परिवार की देन है,जिसमें रायबरेली सहित भारत के विभिन्न राज्यों के लोग यहां इलाज कराने आते हैं।श्री सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जी आप सब की लड़ाई लड़ रहे हैं,देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की यह लड़ाई राहुल जी आप सबके सहयोग से लड़ रहे हैं।श्री सिंह ने कहा कि वायनाड से हम सबकी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी चुनाव लड़ रही है,हम उनके प्रचार में गए थे,वहां की जनता ने प्रियंका जी को हाथों हाथ लिया है।इस देश में गांधी परिवार ही ऐसा परिवार है जिसकी स्वीकारता भारत के हर कोने में है।देश की जनता का भावनात्मक लगाव राहुल गांधी जी एवं प्रियंका गांधी से है।श्री सिंह ने कहा कि ऊंचाहार की जनता छुट्टा जानवरों एवं विद्युत की अघोषित कटौती से परेशान है, क्षेत्रीय विधायक एवं सरकार से कोई लेना-देना नहीं है।श्री सिंह ने कहा कि आज किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल रही है इसका जवाब कौन देगा, बड़ी दुर्भाग्य की बात है जिस देश में 70% लोग सिर्फ और सिर्फ खेती करते हो वहां आज भी खाद न मिल पाना एक बड़ी बात है।श्री सिंह ने कहा कि ऊंचाहार की जनता हमारे परिवार की तरह है मैं हमेशा आप सबके सुख-दुख में खड़ा रहूंगा। आपके साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दूंगा।इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला सचिव शैलेंद्र सिंह,किसान नेता आरके सिंह,रामदत्त पांडे,राघवेंद्र सिंह,राधेश्याम यादव,आशु सिंह,जीतेन्द्र सिंह,बाबूलाल लोधी,राम सिंह,अजय चौधरी,अशोक यादव,भोला साहू,डॉ रमेश यादव,पप्पू मिश्रा,काली शंकर लोधी,बुदुन यादव,भूल्लन यादव,बाबा पटेल,गयादीन सरोज,राजा राम सरोज,पप्पू मंसूरी,मोनू सविता आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related posts:

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडेय ने की गंगा आरती, समाजसेवियों को किया सम्मानित

रायबरेली। पू...
Monday November 10, 2025

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने मोहा मन, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित

रायबरेली का...
Monday November 10, 2025

एफ.जी.आई.ई.टी. छात्र चंद्र प्रकाश ने जीता स्वर्ण पदक

  ग्...
Monday November 10, 2025

किसानों ने श्वेतधारा डेरी पर लगाया भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने का आरोप

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

अंकित राज कृष्णा ग्रुप बरेली के कलाकारों ने मोहा मन

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

टीईटी के खिलाफ़ 24 नवंबर को जंतर-मंतर पर रायबरेली जिले के शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025

डलमऊ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूम रहे लोग

न्यूज नेटवर्...
Friday November 7, 2025

महोत्सव में दिखी कला संस्कृति और विरासत की सांक्षी झलक

  &n...
Thursday November 6, 2025

सफलतापूर्वक मेला संपन्न कराने को लेकर महामंडलेश्वर ने दी बधाई

न्यूज़ डेस्क...
Wednesday November 5, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *