Fhcyotwwqaeyhbt

रायबरेली: पीआरडी स्वयंसेवकों को दीपावली से पहले ड्यूटी भत्ता मिलेगा। निदेशालय ने जिला युवा कल्याण अधिकारियों से पीआरडी जवानों की ड्यूटी का मास्टर रोल देने के निर्देश दिए हैं।
महानिदेशक युवा कल्याण विभाग ने पीआरडी स्वयं सेवकों को दीपावली से पहले ड्यूटी भत्ता देने के लिए आदेश जारी किया है। जिले में करीब 700 पीआरडी के जवान हैं। हर माह करीब 425 जवानों को ड्यूटी दी जा रही है। इस बार दीपावली 31 अक्टूबर को हैं। निदेशालय से प्रकाश पर्व से पहले मानदेय देने का आदेश आने की जानकारी होने पर जवानों ने खुशी जताई है।
जिला युवा कल्याण अधिकारी राम किशोर ने बताया कि ड्यूटी करने वाले जवानों का मास्टर रोल तैयार कर लिया गया है। दीपावली से पहले सभी जवानों के बैंक खाते में ड्यूटी भत्ता भेज दिया जाएगा। जवानों को हर माह करीब 50 लाख रुपये खर्च किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *