• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

प्रांतीय मेले में अराजकतत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर, शोहदों की आएगी सामत

News Desk

ByNews Desk

Oct 19, 2024
Img 20241019 054713

रायबरेली : धार्मिक नगर में आगामी 13 नवंबर से शुरू हो रहे प्रांतीय मेले के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मेले में लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस इस बार अस्थाई कोतवाली के अलावा पांच कंट्रोल रूम बनाएगी। सभी घाटों के साथ मेला क्षेत्र में पुलिस के जवान सादी वर्दी में ड्यूटी करेंगे। यही नहीं संपूर्ण मेले की वीडियो रिकार्डिंग व ड्रोन से भी नजर रखने की तैयारी चल रही है। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक से सभी तैयारियों को मेले के आयोजन से पहले 12 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। 12 नवंबर से मेला कोतवाली काम करना शुरू कर देगी। किसी भी आपदा से निपटने के लिए मेले से पहले माकड्रिल करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने डलमऊ क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक को मेला क्षेत्र व पार्किंग स्थलों, चौराहे तिराहों पर पर्याप्त सिपाहियों कर तैनाती के निर्देश दिए हैं।

इस बार इसपर होगा सुधार
कस्बे के सोनू, दीपक कुमार, पुरुषोत्तम व शिवेंद्र का कहना है कि स्नान पर्व के एक दिन पहले पुलिस मुराई बाग चौराहे से लोगों को डलमऊ रोड पर जाने से रोक लगा देती है। स्थानीय लोगों को भी आने जाने में प्रतिबंध रहता है। कई बार विवाद की स्थिति बन जाती है।
इस पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। तीर्थ पुरोहित निर्भय व संदीप कुमार का कहना है कि गंगा स्नान करने के लिए हजारों की संख्या में लोग परिवार के साथ बैलगाड़ियों से गंगा स्नान करने के लिए आते हैं। प्रदेश में यह पहला मेला है जहां आज भी इतनी संख्या में बैलगाड़ियों से लोग आते हैं। पुलिस के जवान बैलगाड़ियों को उनके नियत स्थान तक जाने से रोक देते हैं। ग्रामीण संस्कृति को बचाने के लिए प्रशासन को भी सहयोग करना चाहिए। इस बार बैलगाड़ियों को उनके नियत स्थान तक जाने की अनुमति देनी चाहिए।

बाक्स में…
गंगा घाटों पर अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए महिला व पुरुष पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। मेले में आने वाले लोगों को किसी भी समस्या की शिकायत के लिए मेला कोतवाली व कंट्रोल रूम की लोकेशन की जानकारी के लिए बैलून लगाने की तैयारी चल रही है।

Related posts:

जेवरात साफ करने के नाम पर टप्पेबाजों ने उड़ाए एक लाख के आभूषण

  ला...
Monday November 10, 2025

ध्रुव की भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान को लेना पड़ा नर नारायण अवतार

अंकुश त्रिवे...
Monday November 10, 2025

जांच में दोषी पाए गए आबकारी आयुक्त रामप्रीत चौहान को आबकारी मंत्री ने किया बर्खास्त

  लख...
Monday November 10, 2025

पंडित जगन्नाथ मिश्र महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन

न्यूज नेटवर्...
Monday November 10, 2025

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही से गई नवजात की जान

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

रायबरेली में गेगासों गंगा पुल के मरम्मत पर खर्च होंगे 16 करोड़, काम शुरू

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

मदरसा प्रबंधन पर दुराचार का आरोप केस दर्ज

सीतापुर म...
Saturday November 8, 2025

लापरवाही पर उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता नपे

  न्...
Saturday November 8, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *