• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

मनुष्य के कर्मों से भाग्य बनता और बिगड़ता है-बसंत

News Desk

ByNews Desk

Oct 13, 2024
Img 20241013 Wa0097

रायबरेली। सन्त निरंकारी आश्रम जगतपुर में रविवार को सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सत्संग वक्ता बसन्त ने कहा मनुष्य के कर्मों से भाग्य बनता और बिगड़ता है। धरती पर स्वर्ग बसाने वाला भी इंसान है। इस दुनिया को नर्क बनाने वाला भी इंसान है,प्रेम दया सद्भाव जहां है सुख का वहां बसेरा है।

सतगुरु के मिलने पर मिलने वाले ज्ञान के बाद सम दृष्टि के साथ रहना संभव हो ता है।
सन्तमति को धारण करके सुंदर हम सुन्दर व्यवहार करें ।यह मानवता है। युगो युगो से सन्तो ने मानव को सत्य के मार्ग को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

जब हम सभी सत्य के साथ जुड़ जाएंगे तो हमारे कर्म भी सुंदर बनते चले जाएंगे। जिनके कर्मों में ईष्र्या, द्वैश, जलन, नफरत, स्वार्थ, रहता है। ऐसे लोग जीवन में सुख शांति खो देते है। यही सबसे बड़ी समाज की विडंबना है।

इसके विपरीत दया, क्षमा, विशालता ,विनम्रता सहनशीलता जैसे गुणों से युक्त लोग सुख शांति के साथ जीवन जिया करते हैं। आज भी ऐसे ही कर्म करने की प्रेरणा दी जा रही है।हम सभी ऐसा काम करें कि मानव मानव को प्यारा हो जाए ।एक दूसरों के मनों में भले की भावना बन जाए। कोई किसी का अहित न करें। सभी के हित की भावना रखकर सन्त मति को धारण करके जीवन जिए ।इस मौके पर वसंत लाल,शिव मूर्ति ,जगन्नाथ , श्याम लाल , रतिपाल ,संजय कुमार सिंह , बसंत सिंह ,दर्शन कुमार , कमल , अखिलेश , शत्रुघ्न , राम प्रसाद , राम लखन, रज्जन वंदना , उषा , कमला , सरिता ,धन देवी , सीमा देवी ,निर्मला ,सावित्री ,रामश्री मौजूद रही।

Related posts:

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडेय ने की गंगा आरती, समाजसेवियों को किया सम्मानित

रायबरेली। पू...
Monday November 10, 2025

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने मोहा मन, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित

रायबरेली का...
Monday November 10, 2025

एफ.जी.आई.ई.टी. छात्र चंद्र प्रकाश ने जीता स्वर्ण पदक

  ग्...
Monday November 10, 2025

किसानों ने श्वेतधारा डेरी पर लगाया भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने का आरोप

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

अंकित राज कृष्णा ग्रुप बरेली के कलाकारों ने मोहा मन

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

टीईटी के खिलाफ़ 24 नवंबर को जंतर-मंतर पर रायबरेली जिले के शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025

डलमऊ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूम रहे लोग

न्यूज नेटवर्...
Friday November 7, 2025

महोत्सव में दिखी कला संस्कृति और विरासत की सांक्षी झलक

  &n...
Thursday November 6, 2025

बीएलओ घर-घर जाकर देंगे गणना प्रपत्र, यूपी में 1.62 लाख बीएलओ की तैनाती

न्यूज़ नेटवर...
Thursday November 6, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *