रायबरेली में बड़ा हादसा: गंगा एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार; एक दर्जन से ज्यादा घायल
मथुरा से काशी विश्वनाथ के दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु, पश्चिम बंगाल के हावड़ा से निकला था यात्रियों का जत्था
रायबरेली। गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लालगंज थाना क्षेत्र में मथुरा से काशी विश्वनाथ के दर्शन करने जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है।
जानकारी के मुताबिक, बस में सवार सभी श्रद्धालु पश्चिम बंगाल के हावड़ा से दर्शन-पूजन के लिए निकले थे। यात्रा के दौरान श्रद्धालु मथुरा से होते हुए वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर जा रहे थे। इसी बीच रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर बस हादसे का शिकार हो गई
बस पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने राहत-बचाव का प्रयास किया। हादसे में घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाए जाने की सूचना है।
फिलहाल बस पलटने के कारणों का पता नहीं चल सका है। हादसे के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है।
सशक्त न्यूज नेटवर्क | रायबरेली

