• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं अमोल शर्मा की कलश यात्रा गांव से निकालकर पहुंचा शहीद स्मारक रायबरेली l

News Desk

ByNews Desk

Jan 7, 2025
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं अमोल शर्मा की कलश यात्रा गांव से निकालकर पहुंचा शहीद स्मारक रायबरेली l

न्यूज़ डेस्क: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं अमोल शर्मा 07 जनवरी 1921 मुंशीगंज गोलीकांड की बात की जाए तो अंग्रेजों ने किसान आंदोलन और हिंदू सभा के महान नेता अमोल शर्मा, बाबा जानकी दास,थे इनको सई नदी पर अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था इतने पर सई नदी पहुंचे किसानों द्वारा अपने नेताओं की मांग की गई, तो अंग्रेजों ने सई नदी का पुल ही तोड़ दिया, तभी हजारों की संख्या में किसानों ने अंग्रेजों को मुंहतोड़ जवाब दिया तो अंग्रेजों ने किसानों पर गोली चलाई जिसमें बदलू बेड़िया को पहली गोली लगी सभी किसानों का आक्रोश बड़ा और मुंशीगंज जलियांवाला बाग बन गया।

सई नदी रक्त से लाल हो गई ऐसे वीर सपूतों की यह पावन धरती है जिस समय ब्रिटिश दस्ता की बेडियो में जगड़ा हुआ था हर स्वास में मुक्ति पाने के लिए संघर्षरत था। जिले के सपूतों ने स्वाधीनता का प्रथम संग्रह राणा बेनी माधव सिंह की अध्यक्षता में लड़ा और अपनी शक्ति का लोहा मनाया स्वतंत्रता संघर्ष के इस पावन अनुष्ठान में अपने ही हाथों में खलल डालने का कुचक्र रचा, जिसमें किसान आंदोलन अतीरंजीत अत्याचार के विरुद्ध पूरे देश में किसानों ने विदेशी शासको की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध समय-समय पर अपने शक्ति का दमन किया।

किसान आंदोलन संपूर्ण राष्ट्र के हुक्मरानो की नींद उड़ाने में सफल रहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं अमोल शर्मा अंग्रेजी शासन काल में हिंदू महासभा और किसानो की रक्षा करने के लिए कई बार जेल भी गए ऐसे वीर पुरुष थे पंडित अमोल शर्मा, बाबा जानकी दास, लालता प्रसाद, बद्री नारायण सिंह, लेकिन अगर बात की जाए तो कई कार्यकाल बीत गए और कई प्रधानमंत्री भी बने और कई मुख्यमंत्री भी बने, लेकिन अब तक ऐसे वीर पुरुषों के गांव सभी सुविधाओं से वंचित है।

अब देखना यह है कि जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने रेल कोच कारखाना रायबरेली में आकर कहा था, कि हम ऐसे पावन भूमि पर आए हैं जहां पर पंडित अमोल शर्मा बाबा जानकी दास बद्री नारायण सिंह जैसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के वीर सपूत थे।

देखना यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में इन वीर पुरुषों के गांव के लिए कौन-कौन सी सुविधाएं दी जाती है या फिर सिर्फ यादों में ही सिमट कर रह जाएगी। अगर बात की जाए तो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं अमोल शर्मा के गांव सभी सुविधाओं से वंचित है। यहां ना कोई स्कूल की व्यवस्था है और ना ही कोई हॉस्पिटल है। बता दे की हर वर्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं अमोल शर्मा की हर वर्ष 7 जनवरी को कलश यात्रा अधिकारी व नेता और सैकड़ो ग्रामीणों के साथ गंगा के पावन तट से जल भरकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं अमोल शर्मा की कलश यात्रा निकालते हैं।

कल‌श गदागंज थाने मंदिर पर रखकर दीप प्रचलित कर एसडीएम डलमऊ अभिषेक वर्मा, बीडीओ दीनशाह गौरा अशोक सचान, गदागंज थाना प्रभारी पंकज त्यागी, शिव बाबू ,प्रभा शंकर शुक्ला, भोला शर्मा, गदागंज व्यापार मंडल अध्यक्ष इंतजार सिंह, आशीष सिंह, दुर्गा सिंह , कोटेदार भिखारी महराज , मेजर हरिश्चंद्र सिंह, समर सिंह,आदि सैकड़ो लोगों की उपस्थिति में एसडीएम अभिषेक वर्मा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर बस को शहीद स्मारक रायबरेली के लिए रवाना की गई l

Related posts:

ध्रुव की भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान को लेना पड़ा नर नारायण अवतार

अंकुश त्रिवे...
Monday November 10, 2025

जांच में दोषी पाए गए आबकारी आयुक्त रामप्रीत चौहान को आबकारी मंत्री ने किया बर्खास्त

  लख...
Monday November 10, 2025

पंडित जगन्नाथ मिश्र महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन

न्यूज नेटवर्...
Monday November 10, 2025

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडेय ने की गंगा आरती, समाजसेवियों को किया सम्मानित

रायबरेली। पू...
Monday November 10, 2025

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने मोहा मन, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित

रायबरेली का...
Monday November 10, 2025

एफ.जी.आई.ई.टी. छात्र चंद्र प्रकाश ने जीता स्वर्ण पदक

  ग्...
Monday November 10, 2025

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही से गई नवजात की जान

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

किसानों ने श्वेतधारा डेरी पर लगाया भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने का आरोप

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025