• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

सत्संग जीवन को आध्यात्मिकता की ओर ले जाता है: पुष्पेन्द्र

News Desk

ByNews Desk

Dec 26, 2024
सत्संग जीवन को आध्यात्मिकता की ओर ले जाता है: पुष्पेन्द्र

नागेश त्रिवेदी, रायबरेली: सन्त निरंकारी मिशन की ओर से नेहरू स्मृति विद्यालय बरारा बुजुर्ग में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ता पुष्पेंद्र ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा। संत महापुरुषों की संगत मानव जीवन को आध्यात्मिकता की ओर ले जाती है। मानव जीवन के उद्देश्य को पूर्ण करती है। सतगुरु परमात्मा का ज्ञान देकर सत्संग से जुड़े रहने की शिक्षा देते हैं ।

ज्ञान मिला है तो ज्ञान पाकर कही खुद को साबित नहीं करना। कोई दिखावा नहीं करना। बल्कि ज्ञान स्वयं को आनंदित करने जागरूक करने के लिए है। अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने के लिए है। आत्मा को रोशन करने भ्रमों को मिटाने का माध्यम है। सत्य को जानना जीवन में उतारना ही ज्ञान है।

संत महापुरुष दिखावा वाली जिंदगी से दूर रहने की शिक्षा देते हैं। संत जन सभी के प्रति, प्यार और विनम्रता वाला व्यवहार करने की सलाह देते हैं।भेदभाव को मिटा कर एक दूसरे के लिए समर्पित रहना भक्ति का ही अंग है। भक्ति जहां स्वयं को सुकून और शांति देती है ।वही दूसरों को भी सुकून और शांति देने वाली भी बनती है ।इस लिए भक्त जन निश्वार्थ भाव से सभी की सेवा करते हैं। इस मौके पर रमेश चंद्र,विद्यालय के प्रबंधक चंद्रकांत द्विवेदी,प्रधानाचार्य सुनील मिश्रा ,अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, बसन्त लाल, रामस्वरूप, तारा चंद्र, रती पाल , शीतला प्रसाद, कमल, राम लखन, राम प्रसाद, वंदना ऊषा देवी नीलम रेखा आदि मौजूद रही।

Related posts:

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही से गई नवजात की जान

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

रायबरेली में गेगासों गंगा पुल के मरम्मत पर खर्च होंगे 16 करोड़, काम शुरू

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

मदरसा प्रबंधन पर दुराचार का आरोप केस दर्ज

सीतापुर म...
Saturday November 8, 2025

स्नातक वर्ग 2025 और एन.आई.एफ.टी. के 40 वर्षों की रचनात्मक उत्कृष्टता का उत्सव

रायबरेली।  व...
Saturday November 8, 2025

विद्यालय निमार्ण का ठेका दिलाने के बहाने ठगे 50 हजार

  न्...
Friday November 7, 2025

पेंशन भोगी अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर कोषागार में स्वयं उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन कराना करें सुनिश...

पेंशन भोगी अ...
Friday November 7, 2025

घायल युवक के उपचार में वानर सेना की मुहिम लाई रंग, मदद के लिए बढ़े हाथ

न्यूज़ डेस्क...
Friday November 7, 2025

एमपी एमएलए कोर्ट का फैसला, दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती फरार घोषित

  न्...
Friday November 7, 2025