• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

News Desk

ByNews Desk

Dec 6, 2024
महिला से तंग पड़ोसियों ने थाने में दी तहरीर

रायबरेली : कस्बा निवासी एक अधेड़ गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर से कुछ दूरी पर जगतपुर बाईपास के पास पड़ा हुआ मिला। गांव की एक महिला ने एंबुलेंस के द्वारा सी एच सी पहुंचाया। चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

कस्बा वासी जितेंद्र कुमार त्रिपाठी खेती किसानी के साथ-साथ दूसरों के यहां पूजा पाठ का कार्य करते थे। प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जिसको लेकर गुरुवार की रात लगभग दस बजे बाइक से अपने पैतृक गांव पूरे परसन मजरे टांघन गए थे।

पारिवारिक जनों के मुताबिक काफी समय तक परिवार के लोगों के साथ बातचीत करने के बाद वापस घर जाने की बात कह कर चले गए। रात लगभग बारह बजे के आस पास गांव की एक महिला द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से सी एच सी पहुंचाया गया।


गौरव त्रिपाठी, सौरभ त्रिपाठी, कमलेश त्रिपाठी, रामराज ,संदीप त्रिपाठी, धीरज कुमार ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि, पूरे परसन के पास से निकलने वाले जगतपुर बाई पास पर बाइक , टॉर्च, चप्पल, तथा कपड़े पड़े हुए मिले हैं। इसी स्थान पर महिला का घर है। महिला ने परिवार के लोगों तथा पुलिस को सूचना दिए बगैर अस्पताल पहुंचाया। जबकि रास्ते में ही मृतक का घर है।

चिकित्सक लइक अहमद ने बताया है कि महिला द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से अधेड़ को मृत अवस्था में लाया गया।
थाना प्रभारी अजय राय ने बताया है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Related posts:

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

वाट्सएप पर गाय की तस्वीर भेजकर ठगे 91 हजार

  न्...
Saturday November 8, 2025

दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लहूलुहान, हालत गंभीर

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

साथी के साथ बाइक से खाना खाने ढाबा जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

बदमाशों ने युवक को मारी गोली हालत गंभीर

  न्यू...
Saturday November 8, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *