Categories:
अपराध
रायबरेली राजकीय संप्रेक्षण गृह से किशोर बंदी फरार
सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली। राजकीय संप्रेक्षण गृह में एक महीने के भीतर यह दूसरी बड़ी घटना है, जहां कथित मारपीट में घायल एक किशोर बंदी रविवार तड़के जिला अस्पताल से हथकड़ी समेत फरार हो गया। उसकी सुरक्षा में तैनात दोनों सिपाही सोते रहे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
पुलिस को भनक लगने के बाद किशोर की तलाश शुरू की गई, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। यह किशोर बंदी बीती 28 फरवरी को संप्रेक्षण गृह में संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हो गया था। इस घटना को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं; कुछ किशोरों में आपसी मारपीट की बात कह रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि किशोर की पिटाई की गई थी।
घायल किशोर को रात करीब साढ़े नौ बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। एक मार्च को तड़के वह संप्रेक्षण गृह के सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर भागने में सफल रहा। भागते समय वह एक अन्य मरीज की चप्पल भी पहनकर उठा ले गया। फरार हुए किशोर की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।