रायबरेली: बेटी को ‘लव जिहाद’ में फंसाने का आरोप, डीएम से लगाई सकुशल बरामदगी की गुहार

सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली: जिले के सलोन क्षेत्र के एक परिवार ने अपनी बेटी को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है। परिवार ने मामले को ‘लव जिहाद’ से जोड़ते हुए बेटी की सकुशल बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायती पत्र के अनुसार, पीड़ित पिता का आरोप है कि उनकी बेटी ज्योति 29 जून 2026 की शाम करीब सात बजे ग्राम कटेहा से लापता हो गई। आरोप है कि सुहेल, इस्लामुद्दीन और मोनू नाम के युवकों ने सुनियोजित तरीके से बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले गए।

परिजनों का कहना है कि उन्हें आशंका है कि उनकी बेटी का धर्म परिवर्तन करा दिया गया होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले की शिकायत के बावजूद स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की है, जिससे आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपित पक्ष उन्हें जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करता है और धमकियां देता है। परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की है।
पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए बेटी की सकुशल बरामदगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

नोट: शिकायत पत्र में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के हैं। पुलिस या प्रशासन की ओर से इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

More From Author

You May Also Like