रामनगरी अयोध्या में शुरू हुई पंचकोसी

 

न्यूज़ डेस्क।  रामनगरी अयोध्या में शनिवार को सुबह चार बजे से पंचकोसी परिक्रमा का शरू हो गई। लाखों रामभक्तों ने जय श्रीराम के गगनभेदी नारों के साथ परिक्रमा मार्ग पर चल पड़े। श्रीराम की नगरी में आस्था अपने चरम पर है। हर ओर भक्ति का सागर उमड़ा हुआ है। यह परिक्रमा भगवान श्रीराम की पवित्र भूमि की लगभग 15 किलोमीटर की परिधि में होती है और रात तीन बजे तक चलेगी।

देशभर के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। भक्तों ने पूरी श्रद्धा और अनुशासन के साथ परिक्रमा पथ पर चलकर भक्ति और विश्वास का अद्भुत संगम  है। जगह-जगह मंदिरों में भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण और राम नाम संकीर्तन का आयोजन हो रहा है। पूरा नगर जय श्रीराम, माता सीता व लखनलाल के नारों से गूंज रहा है । प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्राथमिकता पर है।

 

परिक्रमा मार्ग पर सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ ही ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य शिविर, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया गया है। चौदह कोसी परिक्रमा की सफलता के बाद अब पंचकोसी परिक्रमा ने अयोध्या को भक्तिमय बना दिया है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार पंचकोसी परिक्रमा मोक्षदायिनी मानी जाती है। यह न केवल पापों का नाश करती है बल्कि श्रद्धालुओं के जीवन को पवित्र और कल्याणकारी बनाती है। रामनगरी की आस्था और भक्ति का यह अद्भुत संगम  देखते बन रहा है।

More From Author

You May Also Like