महामंडलेश्वर समिति की बैठक में संतों ने लिया निर्णय अब शहर में नहीं वह गांव में करेंगे प्रवास

युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति व धर्म परिवर्तन पर संतों ने जताई चिंता

सशक्त न्यूज नेटवर्क
लखनऊ। संतजन युवाओं के नशे की ओर भागने से आहत हैं। युवाओं को नशे से बचने के लिए अब संत गांव में प्रवास करेंगे और युवाओं से संवाद कर उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।

यह बात हम नहीं कह रहे महाराष्ट्र में संपन्न हुई महामंडलेश्वर समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है। इस बैठक में गुजरात राजस्थान मध्य प्रदेश महाराष्ट्र हरियाणा उत्तर प्रदेश दिल्ली बिहार झारखंड मध्य प्रदेश से महामंडलेश्वर शामिल हुए थे।

बैठक में शामिल होने गए रायबरेली के डलमऊ बड़ा मठ के स्वामी दिव्यानंद गिरि ने बताया कि महामंडलेश्वर समिति की बैठक मैं संतों ने निर्णय लिया कि अब संत जन शहर के बजाय गांव में प्रवास करें। क्योंकि गांव में प्रवास से गांव के युवा उनके संपर्क में रहेंगे जिससे उन्हें नशे की लत से बचाया जा सकेगा।

इसके अलावा समिति की बैठक में धर्मांतरण को लेकर भी चिंता जताई गई संतों ने कहा कि हम सबको सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में अधिक से अधिक समय देना चाहिए। पश्चात सभ्यता तेजी से फैल रही है जिसकी चपेट में आने से युवा पीढ़ी अपने मार्ग से भटक रही है।

More From Author

You May Also Like