Categories: अपराध

बाराबंकी की शिक्षिका को बिहार में गोली मारकर हत्या

सशक्त न्यूज नेटवर्क
बाराबंकी। बिहार के अररिया जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बुधवार सुबह स्कूल जा रही बाराबंकी निवासी शिक्षिका शिवानी कुमारी की अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
घटना सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है।

खेत में काम कर रहे किसान सुधीर यादव के मुताबिक, शिवानी स्कूटी से स्कूल जा रही थीं, तभी बाइक पर सवार दो युवकों ने पास से आकर उन पर फायर झोंक दिया और मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ीं।

किसान ने तुरंत स्थानीय लोगों को बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अररिया सदर अस्पताल करीब 70 किमी दूर होने के कारण रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ती गई। डॉक्टर्स ने पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शिवानी कुमारी हाल ही में बीपीएससी से चयनित होकर नरपतगंज के स्कूल में शिक्षिका बनी थीं और किराए के मकान में रह रही थीं। ग्रामीणों के अनुसार, उनकी कुछ ही दिन पहले सगाई हुई थी और जल्द ही शादी होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक घटना घट गई।

बुधवार देर रात तक जिले के व्हाट्सएप ग्रुपों और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिला की हत्या की घटना की सूचनाओं वायरल होती रही।

More From Author

You May Also Like