पितृ विसर्जन अमावस्या पर पिंडदान कर लोगों ने पूर्वजों को किया तर्पण

रामचंद्र मिश्र मनमाना, गदागंज रायबरेली

गदागंज, रायबरेली। पितृ विसर्जन के अवसर पर अश्विन मास की अमावस्या पर गंगा स्नान कर लोगों ने गंगा घाट पर पिंड दान करके पूर्वजों को तर्पण किया। भादो माह की पूर्णिमा से प्रारंभ होकर आश्विन मास की अमावस्या तक पितर पक्ष का कार्य होता है। जिसमें लोगों द्वारा अपने पूर्वजों का श्राद्ध कर्म किया जाता है।

Img 20241002 Wa0064इस अवसर पर लोग अपने पूर्वजों को पिंडदान करके तर्पण करते हैं। गंगा तीर्थ पुरोहित पंडित बनवारी लाल द्विवेदी ने बताया कि पूर्वजों को दिए गए पिंडदान व तर्पण से घर परिवार में सुख समृद्धि की वृद्धि होती है। पूर्वजों द्वारा प्रसन्न होकर दिए गए आशीर्वाद से जीवन सुखमय हो जाता है।इस लिए अपने पूर्वजों को पिंडदान तर्पण करके पितरों को समर्पित किया जाता है। पितृ विसर्जन के लिए गंगा घाट कोयलहा गंगा घाट , गोला घाट, बादशाह पुर,पयाग पुर, गोकना गंगा पर लोगों ने अपने अपने पूर्वजों को पिंडदान तर्पण करके दान दक्षिणा देकर गंगा, तीर्थ पुरोहित से आशीर्वाद प्राप्त किया।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like