• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

दूषित पानी से लोग परेशान

News Desk

ByNews Desk

Dec 13, 2024
दूषित पानी से लोग परेशान

न्यूज़ डेस्क :

गंगा कटरी क्षेत्र के हैंडपंपों से दूषित व खारा पानी निकल रहा है। जिसकी चपेट में आकर लोग पेट की विभिन्न बीमारियों का शिकार होते जा रहे हैं। समस्या से निजात पाने के लिए संपन्न परिवारों ने तो अपने घरों में आरो प्लांट लगवा लिए, लेकिन गरीब तबके के लोग हैंडपंपों का दूषित जल पीने को मजबूर हैं। समस्या को देखते हुए सरकार ने वर्ष 2015 में लगभग दो करोड़ रुपए की लागत से पिपरहा व कबीर बाबा चौराहा के पास पानी की टंकी का निर्माण कराया गया।

इसके बाद लोगों के घरों तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति हुई तो ग्रामीणों में खुशहाली छा गई। जलनिगम विभाग द्वारा भूमिगत बिछाई गई गुणवत्ता विहीन पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज होने शुरू हो गए। और लोगों के घरों तक पानी पहुंचना बंद हो गया। दो वर्ष पूर्व पंप हाउस की मोटर जल गई थी, जिसे जिम्मेदार बनवाने के लिए खोल तो ले गए। लेकिन आज तक वापस लेकर नहीं लौटे। शुद्ध पेयजल को लेकर जनप्रतिनिधियों से लेकर जिले के आला अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई गई।

मजबूरन लोगों को सुबह, शाम हैंडपंपों पर घंटों लाइन लगाकर पानी भरना पड़ता है। कई बार तो पानी भरने को लेकर आपस में विवाद तक उत्पन्न हो जाता है। शुद्ध पेयजल ना मिलने से लोग पेट की विभिन्न बीमारियों का शिकार होते जा रहे हैं। जल निगम विभाग के अधिशासी अभियंता सफीकुर रहमान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। कर्मचारियों को निर्देशित कर जल्द ही मोटर लगवाकर पेयजल व्यवस्था बहाल कराई जाएगी।

Related posts:

सुल्तानपुर में महंगा, बलरामपुर में सस्ता दूध खरीद रही श्वेतधारा डेयरी किसानों में नाराजगी

  भे...
Monday November 10, 2025

खंभे और लाइन हटाने के लिए सात करोड़ दबाए बैठा पावर कॉर्पोरेशन

न्यूज़ नेटवर...
Friday November 7, 2025

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बने मुसीबत

  न्...
Friday November 7, 2025

कैसे चले घर का खर्च तीन महीने से नहीं मिला मानदेय

  रा...
Saturday November 1, 2025

खराब दी जा रही बालिका मैत्री किट विधायक ने जताई नाराजगी

न्यूज डेस्क।...
Friday October 31, 2025

एनटीपीसी को बंद करना पड़ा दो यूनिटें पढ़ें पूरी खबर

  रा...
Wednesday October 29, 2025

पूजा अर्चना के बीच उभरा खतरनाक नजारा, महिलाओं में मची अफरा-तफरी

रायबरेली। शह...
Tuesday October 28, 2025

सड़क ग्रामीणों ने दिया धरना, रोड बनवाने के लिए की मांग

रायबरेली । ड...
Sunday October 26, 2025

सुविधाएं न होने से बीरान है राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र के इस नगर का औद्योगिक क्षेत्र

लालगंज (रायब...
Friday October 24, 2025