कुष्ठ रोगियों कि सेवा सबसे बड़ी सेवा – सेवा भारती
सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली,जय दुर्गा कुष्ठ सेवा आश्रम में सेवा भारती समर्पण फाउंडेशन दिल्ली के तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया
शिविर में कुष्ठ रोगियों कि सूक्ष्म शल्क चिकित्सा पट्टी
किया गया साथ दवाई पट्टी वितरण किया गया। समर्पण फाउंडेशन दिल्ली से आए डाक्टर देव उत्कर्ष ने रक्त परीक्षण,सीबीसी, ब्लड प्रेशर सुगर का परीक्षण एनेलाइजर के द्वारा किया गया और उन्हें दवाई का निःशुल्क वितरण किया गया।
शिविर में डाक्टर सौम्या वर्मा, डाक्टर शिवा कान्त त्रिपाठी, सेवा भारती के विभाग अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने शिविर का उद्घाटन किया, इस अवसर पर सेवा भारती कि ज़िला अध्यक्ष नीरज गुप्ता, उपाध्यक्ष साधना शर्मा किशोरी प्रमुख अंजलि शुक्ला, संचालित सन्तोष रानी ने बहुत ही भाव के साथ पट्टी बांधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सेवा प्रमुख गया प्रसाद ने मरीजों को उपकरण, वितरण किया