Categories:
ब्रेकिंग न्यूज़
कुंडवल में वृहद लाइब्रेरी का उद्घाटन, मनोज द्विवेदी ने की शिक्षा को बढ़ावा देने की अपील
सशक्त न्यूज नेटवर्क
डलमऊ। विकासखंड डलमऊ की ग्राम सभा कुंडवल में रविवार को विशाल एवं वृहद लाइब्रेरी का शुभारंभ श्री फाउंडेशन के चेयरमैन एवं वरिष्ठ समाजसेवी मनोज द्विवेदी “दादा श्री” ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया।
इस अवसर पर मनोज द्विवेदी ने कहा कि पुस्तकालय समाज में शिक्षा, ज्ञान और जागरूकता का सशक्त माध्यम है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की पहल युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और बेहतर भविष्य की ओर प्रेरित करेगी। उन्होंने लाइब्रेरी की स्थापना को सराहनीय कदम बताते हुए आयोजकों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम के आयोजक राकेश वर्मा ने मुख्य अतिथि मनोज द्विवेदी को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में मनोज द्विवेदी ने उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि श्री फाउंडेशन समाजहित के हर कार्य में सदैव साथ खड़ा रहेगा और शिक्षा व जनसेवा के क्षेत्र में हरसंभव सहयोग करता रहेगा।
इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, युवा एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।