राजस्थान प्रांत के भरतपुर निवासी हेमराज की ट्रैक्टर से कुचल कर मौत
सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली। राजस्थान प्रांत के भरतपुर निवासी हेमराज शहर में मिल एरिया थाना क्षेत्र में रहकर ट्रैक्टर से किसानों की फसल कटाई व मड़ाई करते थे। बुधवार दोपहर करीब 11 बजे वह ट्रैक्टर से पूरे छेदी गांव की ओर रहे थे।
ऊबड़ खाबड़ रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। हादसे में चालक हेमराज ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है।
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिवारजन को हादसे की जानकारी दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।