• Sun. Sep 28th, 2025

    Sashakt News

    सच्ची और सशक्त ख़बर

    हत्यारोपित बोला जो सामने मिला उसे गोली से उड़ा दिया

    News Desk

    ByNews Desk

    Oct 5, 2024
    Screenshot 2024 1005 065110

    रायबरेली: लोग कहते हैं प्यार अंधा होता है, लेकिन शायद यह किसी को नहीं पता था कि प्यार में पूरा परिवार उजड़ जाएगा। पुलिस ने चंदन को गिरफ्तार किया तो उसने पूरा घटनाक्रम बताया और पकडे गए आशिक ने यह भी बताया कि मृतका पूनम से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।

    पुलिस ने घटना का राजफाश कर दिया है। पकडे गए युवक चंदन ने बताया कि पूनम से मनमुटाव हुआ तो उसके घर जा पहुंचा। जो भी उसके सामने आया उसके तमंचे से गोली मार दी। खुद को गोली मारने का प्रयास किया, लेकिन वह मिस हो गई। हत्यारे चंदन ने बताया कि पीछे के रास्ते वह अपनी बुलेट तक आया और फिर दिल्ली जाने की फिराक में था। गौतमबुद्ध नगर के जेबर टोल प्लाजा के पास एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आज आरोपित से तमंचा बरामद करने का प्रयास करेगी।

    यह है घटनाक्रम–  गदागंज थाने के सुदामापुर गांव के सुनील कुमार जनपद अमेठी के कम्पोजिट विद्यालय पन्हौना में कार्यरत थे। गुरुवार की देर शाम अहोरवा भवानी चौराहा के करीब उनके आवास पर सशस्त्र आशिक चंदन ने उसकी पत्नी पूनम भारती, पांच वर्षीय बेटी दृष्टि व दो वर्षीय मासूम पुत्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर गोलियों से भून डाला था।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *