Categories:
ब्रेकिंग न्यूज़
लापरवाही पर दो अधीक्षण अभियंता हटाए गए
रायबरेली। विद्युत वितरण मंडल प्रथम और द्वितीय के अधीक्षण अभियंताओं को हटा दिया गया है। माना जा रहा है कि विभागीय कार्यों में लापरवाही के चलते इन्हें हटाया गया।
चार नवंबर को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने जिले में समीक्षा बैठक की थी। इस दौरान कई लापरवाही उजागर हुई थी।
शायद इसी के चलते यह कार्रवाई की गई है। विद्युत वितरण मंडल प्रथम के अधीक्षण अभियंता नेकी राम और द्वितीय के मुकेश कुमार को हटाकर मध्यांचल विद्युत निगम लखनऊ में संबंद्ध किया गया है।
प्रवीण कुमार सिंह को विद्युत वितरण मंडल प्रथम की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह अविनाश कुमार को विद्युत वितरण मंडल द्वितीय की जिम्मेदारी दी गई है।