• Sun. Nov 9th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

परीक्षा देकर घर लौटते समय पिकप कि टक्कर लगने से घायल छात्र की बुधवार की शाम इलाज के दौरान मौत हो गई।

News Desk

ByNews Desk

Feb 27, 2025
मिक्चर मशीन की चपेट में आया बाइक सवार युवक, हालत नाज़ुक

ऊंचाहार। परीक्षा देकर घर लौटते समय पिकप कि टक्कर लगने से घायल छात्र की बुधवार की शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका इलाज लखनऊ ट्रामा सेंटर में चल रहा था। पुलिस ने पिकप के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

क्षेत्र के पूरे लल्ला सिंह का कोट गांव निवासी शिवा (15) पुत्र सुखलाल सोमवार को जवाहर इंटर कालेज अरखा में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा देने गया था। परीक्षा देकर अपने साथी गोपापुर मजरे मनीपुर भटेहरी गांव के मंजीत कुमार (15) पुत्र हरीलाल के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था। तभी अरखा प्लाई फैक्ट्री के पास वह वाहन को ओवरटेक करते समय सामने आ रही पिकप से टकरा गये थे। हेलमेट नहीं पहने होने से दोनों का सिर फट गया। हाथ पैर में चोटें आईं। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां हालत में सुधार न‌ होने पर शिवा को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बुधवार की शाम उनकी मौत हो गई।‌

कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि पिकप के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।

Related posts:

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

वाट्सएप पर गाय की तस्वीर भेजकर ठगे 91 हजार

  न्...
Saturday November 8, 2025

दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लहूलुहान, हालत गंभीर

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

साथी के साथ बाइक से खाना खाने ढाबा जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

बदमाशों ने युवक को मारी गोली हालत गंभीर

  न्यू...
Saturday November 8, 2025

बैलगाड़ी आगे निकालने के चक्कर में चली लाठियां, छह घायल

न्यूज़ नेटवर...
Friday November 7, 2025

स्मार्ट मीटर के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

  न्...
Thursday November 6, 2025

घर में घुसकर की मारपीट पुलिस ने किया अनसुना, न्यायालय के आदेश पर चार पर केस दर्ज

न्यूज़ डेस्क...
Thursday November 6, 2025