• Fri. Sep 26th, 2025

    Sashakt News

    सच्ची और सशक्त ख़बर

    न पूरी हुई मांगे तो 2 अक्टूबर से फिर करेंगे धरना- दिनेश वाल्मीकि

    News Desk

    ByNews Desk

    Sep 29, 2024
    Img 20240929 Wa0000

    रायबरेली: बीते चार दिनों से हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मी शनिवार को अधिशासी अधिकारी के आश्वासन पर मान गए। ईओ ने सफाई कर्मियों के वेतन का 68 लाख रुपये भुगतान कर दिया। साथ ही 2 अक्टूबर को संगठन के साथ बैठक अन्य मांगों के निस्तारण का भी आश्वासन दिया। ईओ के आश्वासन पर सफाई कर्मियों ने हड़ताल समाप्त की और काम परलौटे।

    बता दें कि नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वरिष्ठ लिपिक को हटाने सहित 11 मांगाें को लेकर हड़ताल पर थे। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शहर में चारों ओर गंदगी का अंबार लग गया था। चार दिन से शहर में कचरा न उठने से करीब 300 टन कचरा डंप हो गया था। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दो दिनाें से रुक रुक कर हो रही बारिश से कचरा बजबजाने लगा था।

     

    ईओ ने बताया कि शनिवार को सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ जल कल परिसर में बैठक की और हड़ताल समाप्त करने की अपील की। कर्मचारी मान गए। वहीं यूनियन के पदाधिकारियों से बताया कि सभी कर्मचारियों को वेतन व मानदेय करीब 68 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है। बुधवार को बैठ कर मांगों को पूरा करने के लिए फिर चर्चा करने के लिए कहा गया है। बुधवार तक हड़ताल वापस ले ली गई है। सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *