• Fri. Sep 26th, 2025

    Sashakt News

    सच्ची और सशक्त ख़बर

    दीपावली पर गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने जलाए दीप

    News Desk

    ByNews Desk

    Nov 3, 2024
    Img 20241031 Wa0365

    रायबरेली: दीपावली के अवसर पर गुरुवार को बड़ी संख्या में लोगाें ने सरेनी के रालपुर, लालगंज के गेगासो, डलमऊ व ऊंचाहार के गोकना गंगा घाट पर गंगा स्नान किया और दीप जलाकर प्रकाश पर्व की शुरूआत की। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने अपने तीर्थ पुरोहितों को यथा शक्ति दान दक्षिणा देकर परिवार कल्याण की कामना की। सनातन धर्म के स्वामी दिव्यानंद गिरि का कहना है कि दीपावली पर लंका विजय कर भगवान राम अयोध्या आए थे।
    मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की अगवानी में अवध के लोगों ने दीप जलाकर उल्लास मनाया था, तभी दीपावली का पर्व मनाया जाता है। लंका से लौटते समय मां सीता ने गंगा मां की पूजा की थी। इसी लिए दीपावली पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है।
    गंगा स्नान के बाद लोगों ने तट पर स्थित देवी देवताओं के मंदिरों पर दीप जला कर भगवान से परिवार के कल्याण की कामना करते हैं। बड़ा मठ परिसर में दीपावली के अवसर पर लोगों ने दीप जलाए और संतों का आशीर्वाद लिए। इस दौरान मठ परिसर में मेले जैसा माहौल रहा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *