Categories:
अपराध
तंदूरी रोटी को लेकर हुआ विवाद, दूल्हे के भाई पिटे
सशक न्यूज नेटवर्क
रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के असहन जगतपुर में गरम तंदूरी रोटी न होने पर बाराती व जनातियों में कहा सुनी हुई बात इतनी बढ़ गई की मंगलवार की सुबह दूल्हे की भाई की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी घायल दूल्हे के दोनों भाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां एक का तो इलाज यही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ था दूसरे को जिला अस्पताल रेफर किया गया,दूल्हे के भाई रामसागर की तहरीर पर लड़की पक्ष की तरफ से एक लोग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सोमवार की रात पूरे गया वक्स सिंह मजरे पोखरनी से बारात शिवगढ़ थाना क्षेत्र के असहन जगतपुर अयोध्या प्रसाद मौर्य के यहां आई थी सभी कार्यक्रम ठीक-ठाक से सम्पन्न हो गए नाच गाने के बाद बराती जब खाना खाने पहुंचे गये तो ठण्डी रोटी मिली इतने में बाराती और तंदूरी बनाने वाले कारीगरों से कहा सुनी हो गई वहां पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से बीच बराव कराया।
मंगलवार की सुबह बाराती और जानतियों में मारपीट शुरू हो गई जिसमें बारातियों की तरफ से रामसागर व समर बहादुर घायल हुए हैं तो वहीं लड़की पक्ष की तरफ से एक दो लोग घायल हुए हैं घायल राम सागर व समर बहादुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
दूल्हे के भाई रामसागर की तहरीर पर पुलिस ने लड़की पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जा शुरू कर दी है कि आखिर लड़ाई की असली वजह क्या है। उधर लड़की के भाई लवकुश का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर बात बढ़ी है जिसमें कहा सुनी वह मारपीट हुई है।
शिवगढ़ थाना प्रभारी विंध्य विनय कुमार ने बताया की लड़के पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है तहरीर के मुताबिक लड़की के मामा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है लड़की पक्ष से अभी तहरीर नहीं मिली तहरीर मिलने पर इधर से भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।