• Fri. Sep 26th, 2025

    Sashakt News

    सच्ची और सशक्त ख़बर

    झूलते निशान रहे- पंथ महाराज के

    News Desk

    ByNews Desk

    Jan 3, 2025
    झूलते निशान रहे-  पंथ महाराज के

    न्यूज़ डेस्क:
    श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 358 वे प्रकाश पर्व के पूर्व गुरुद्वारा फिरोज गांधी नगर में धार्मिक प्रोग्राम के आयोजन में गुरुद्वारे में पवित्र निशान साहब को चोला चढ़ाया गया। इसके पूर्व प्रभातफेरी का आयोजन हुआ,प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहब से प्रारंभ होकर फिरोज गांधी नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा साहिब वापस पहुंची।

    प्रभात फेरी में छोटे-छोटे बच्चे, स्त्री, पुरुष भजन कीर्तन करते चल रहे थे जिससे सारा वातावरण भक्ति में हो गया था । वापस पहुंचने पर निशान साहब को चोला चढ़ाया गया। चोला पहनाने की सेवा स. सुरेंद्र सिंह बल्लू ने की व चोला साहेब की सेवा अमरीक सिंह अरोड़ा परिवार की तरफ से हुई ।

    चोला चढ़ाने से पूर्व संगत ने चौपाई साहिब के पाठ और गुरु गोविंद सिंह जी के जयकारे लगाए। आज प्रभात फेरी का समापन का दिन था।

    इसमें प्रमुख रूप से ज्ञानी बलबीर सिंह, कुलदीप सिंह अरोड़ा,दलजीत सिंह अरोड़ा, कंवलजीत सिंह खनूजा,गुरजीत सिंह तनेजा,गुरमीत सिंह मोंगा,सोना सिंह मोंगा,बंटी सलूजा,सुरेंद्र सिंह बग्गा,राजू सलूजा,हरप्रीत सिंह तनेजा,अगम सिंह मोंगा,दमन सिंह गांधी,त्रिपत सिंह खनूजा,समर सिंह गांधी ,लक्की सिंह अरोड़ा,आदि मौजूद रहे।
    ( गुरजीत सिंह तनेजा)