मातृभूमि सेवा मिशन रायबरेली इकाई में नई कार्यकारिणी का गठन
राम राज गिरी बने अध्यक्ष
मातृभूमि सेवा मिशन रायबरेली इकाई में नई कार्यकारिणी का गठन
संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने रायबरेली इकाई के संगठन नेतृत्व को सौंपी जिम्मेदारी
क्रासर …धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र (हरियाणा) से पधारे संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र की उपस्थिति में नए पदाधिकारियों ने ग्रहण की जिम्मेदारी
रायबरेली। मातृभूमि सेवा मिशन धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र (हरियाणा), की अध्यात्म-प्रेरित सेवा संस्थान की रायबरेली इकाई के गठन एवं दायित्व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन मंगलवार को शहीद स्मारक परिसर में गरिमामय एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। दायित्व ग्रहण समारोह का शुभारंभ मिशन के संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया।
नवगठित इकाई के पदाधिकारियों ने सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित में कार्य करने की सामूहिक दायित्व ग्रहण किया। प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक चले इस समारोह में रायबरेली इकाई की नई कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा करते हुए संगठनात्मक दायित्व में प्रणाम पत्र सौंपे गए।
इस अवसर पर डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा कि मातृभूमि सेवा मिशन का मूल उद्देश्य समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और आध्यात्मिक मूल्यों का जन-जन तक प्रसार है। उन्होंने नव-नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे संगठन की गरिमा के अनुरूप अनुशासन, निष्ठा और सेवा भाव के साथ निःस्वार्थ विभेद रहित अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि योग साधकों के सहयोग और समर्पण से मिशन सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रहित से जुड़े सभी क्षेत्रों में प्रभावी भूमिका निभाएगा।समारोह के दौरान इकाई की ओर से नव-नियुक्त पदाधिकारियों के सफल, सक्रिय एवं मंगलमय कार्यकाल की कामना करते हुए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं, साधकों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
मातृभूमि सेवा मिशन रायबरेली इकाई का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न
नई कार्यकारिणी घोषित, पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र व अंगवस्त्र से सम्मान
रायबरेली। मातृभूमि सेवा मिशन इकाई रायबरेली की नवगठित कार्यकारिणी में प्रदीप पांडेय संयोजक ,रामानुज मिश्रा सह-संयोजक, रामराज गिरि अध्यक्ष,महेन्द्र अग्रवाल संरक्षक, अजय मिश्रा संरक्षक, प्रो. संजय सिंह संरक्षक,दिनेश मिश्रा संरक्षक, सन्त लाल मुख्य सलाहकार, योगेन्द्र मिश्रा सलाहकार, देवेन्द्रनाथ मिश्रा महामंत्री, राकेश यादव सचिव, पंकज प्रजापति उपाध्यक्ष, अवधेश सिंह उपाध्यक्ष, आशीष यादव कोषाध्यक्ष,अजय पाल सिंह, कानूनी सलाहकार; राजेश पाण्डेय मीडिया प्रभारी, प्रकाश नारायण पाठक योग शिविर संयोजक, अनूप शर्मा योग प्रशिक्षक, राज अग्रहरि योग प्रशिक्षक, सोनम गुप्ता महिला योग प्रशिक्षिका सदस्य, दिनेश पाण्डेय सदस्य, अनुज यादव सदस्य , राकेश त्रिपाठी सदस्य, राधेश्याम सिंह सदस्य, राजकुमार शाहू सदस्य, माया देवी महिला सदस्य, रश्मि पाण्डेय, महिला सदस्य को दायित्व सौंपे गए।
संचालन मंडल अध्यक्ष भगवत प्रताप सिंह ने किया। दायित्व शपथ ग्रहण समारोह में सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण के साथ सम्मानित किया गया।