Categories: हादसा

ट्रेन की चपेट में आने से युवक का पैर कटा, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

सशक्त न्यूज नेटवर्क

सीतापुर। थाना इलाके के लक्ष्मणपुर गाँव से गुजरी रेलवे लाइन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर घायल हो गया जिसे आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के बाद इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेजा गया।

बताते चलें कि नैमिषारण्य थाना इलाके के लक्ष्मणपुर गाँव निवासी लल्लू (51) किसी काम से जा रहा था अचानक सीतापुर की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया और सिर में चोट के साथ-साथ उसका पैर भी कट गया।

आनन-फानन में जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग नैमिषारण्य के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक जयप्रकाश पटेल ने बताया कि हालत नाजुक देखते हुए घायल को प्राथमिक उपचार देने के उपरांत बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेज दिया गया है।

बता दें कि इससे पूर्व में भी ट्रेन से कटने की कई घटनाएं इस क्षेत्र में हो चुकी हैं, हाल ही में एक स्कूल जाती हुई छात्रा भी ट्रेन का शिकार हुई थी, जिसके दोनों पैर कट गए थे फिलहाल लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद रेलवे प्रशासन सतर्क नहीं हुआ है और लोग लगातार घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।

More From Author

You May Also Like