अयोध्या जेल से दो बंदी फरार मामले में वरिष्ठ जेल अधीक्षक समेत सात निलंबित
सशक्त न्यूज
लखनऊ। अयोध्या जिला जेल से दो बंदियों के फरार होने के मामले में जेल अधीक्षक समेत सात अफसरों व कर्मचारियों को को निलंबित कर दिया गया है। सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
अमेठी निवासी गोलू अग्रहरि उर्फ सूरज व सुल्तानपुर का शेर अली हत्या के प्रयास के मामले में अयोध्या जेल में बंद थे। बुधवार रात दोनो बंदी फरार हो गए।
डीजी जेल पीसी मीणा ने बताया कि मामले में जेल के वरिष्ठ अधीक्षक यूपी मिश्रा, जेलर जेके यादव व डिप्टी जेलर मयंक त्रिपाठी व एक हेड वार्डर व तीन वार्डर निलंबित कर दिए गए हैं।