सशक्त न्यूज नेटवर्क
सीतापुर। लहरपुर के बिसवा मार्ग पर बेहडपुरवा गांव के सामने सूर्यकुण्ड मंदिर के पास जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस दौरान उनकी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। सूत्रों के अनुसार एक बच्चे को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। हालांकि इस हादसे में डीएम डॉ राजा गणपति आर बाल बाल बच गए हैं। उन्हें कोई चोट नहीं आई है।
हादसे के बाद डीएम सीएमओ की गाड़ी से गंतव्य की ओर गए। वह एक निरीक्षण करने जा रहे थे। ऊंह एक स्कूल और आंगनबाड़ी का निरीक्षण करना था। हादसे के बाद भी वह रुके नहीं, वह निरीक्षण कर रहे हैं।

