लखनऊ से छत्तीसगढ़ जा रही बस रायबरेली में पलटी कई दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना
*रायबरेली:- तेज़ रफ़्तार बस अनियंत्रित हो कर पलटी बस सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल, घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज़, लखनऊ से झारखंड – छत्तीसगढ़ जा रही थी बस सवारियों ने चालक पर नशे में होने का लगाया आरोप हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिडौली का है मामला।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बस चालक नशे में था काफी दूर से बस लहराते हुए वह चला रहा था तभी बस पलट गई और हादसे का शिकार हो गई।
हादसे का शिकार हुई बस में 80 से 90 लोगों के सवार होने की खबर आ रही है राहत और बचाव कार्य जारी है स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है घायलों की संख्या का आंकड़ा अभी प्रशासन की ओर से जारी नहीं किया गया।