Categories: हादसा

घर से निकले बुजुर्ग का कुएं में मिला शव

सशक्त न्यूज नेटवर्क
ऊंचाहार (रायबरेली): वृहस्पतिवार की देर शाम साइकिल लेकर घर से निकले बुजुर्ग का शव गांव से कुछ दूर खेतों में सिंचाई के लिए बने पक्के कुएं में पाया गया है। शुक्रवार की सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे शव को कुएं से बाहर निकाला। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कंदरावा निवासी हीरालाल गुरुवार की देर शाम साइकिल लेकर गांव स्थित चौराहे के लिए निकला था, फिर वापस घर नहीं लौटे। देर रात तक वापस घर न लौटने पर परिजन रात भर सगे संबंधियों समेत इष्ट मित्रों के पास खोजबीन करते रहे। शुक्रवार की सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने कुएं के पास साइकिल खड़ी देख इसकी सूचना परिजनों को दी।

बताते हैं कि कुआं सूखी होने के करण उसमें कार्बन डाइआक्साइड, नाइट्रोजन, और हाइड्रोजन सल्फाइड गैस बनने की वजह से दम घुटने से बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। जानकारी होने पर ग्राम प्रधान पवन सिंह ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। और कुएं में उगी झाड़ियां साफ करा कर रस्सी के सहारे बुजुर्ग के शव को बाहर निकलवाकर घटना की सूचना पुलिस को दी।

ग्रामीणों के अनुसार पारिवारिक कल के चलते बुजुर्ग ने कुएं में कूद कर आत्महत्या की है।कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

More From Author

You May Also Like