ट्रैक्टर ढलान पर रोक लघुशंका के लिए आगे बैठे चालक पर चढ़ा ट्रैक्टर
सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली जनपद के सरेनी में सोमवार को लघु शंका करते समय ढलान में खड़ा ट्रैक्टर चालक को रौंदता हुआ आगे बढ़ गया इससे ट्रैक्टर के नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना से कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । थाना क्षेत्र के काशी खेड़ा गांव का रहने वाला दुर्गा शंकर उम्र करीब 50 वर्ष पुत्र छेदीलाल ट्रैक्टर चलाता है ।
आज दोपहर बाद वह ट्रैक्टर में मौरंग व गिट्टी लादकर रानी खेड़ा से खांडे सराय गांव जा रहा था लेकिन जैसे ही रावतपुर कला गांव से एक किलोमीटर आगे मुर्गी फार्म के पास पहुंचा तो ढलान में ट्रैक्टर खड़ा कर लघु शंका करने लगा तभी ट्रैक्टर उसे रौंदता हुआ आगे निकल गया इससे ट्रैक्टर के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। घटना से कोहराम मच गया ।
ग्रामीणों की सूचना पर उप निरीक्षक रामसेवक मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से मृतक की पत्नी परमेश्वरी बेटे अमरेंद्र कुमार परवेज कुमार व बेटी शालू का रो-रो कर बुरा हाल है।
कोतवाल रमेश चंद्र यादव का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी ।