अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर फिर जो हुआ देखकर सबके उड़ गए होश
न्यूज़ नेटवर्क।
बाराबंकी जिले में घुंघटेर थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी वसीम खां (55) खेती करते हैं। शनिवार को ट्रैक्टर व रोटावेटर लेकर कुर्सी क्षेत्र के अगासंड स्थित अपने एक रिश्तेदार का खेत जोतने के लिए गए थे।
शाम को खेत जोतने के बाद देर शाम कुर्सी के मातनपुरवा गांव के निकट अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे तालाब में चला गया।
हादसे में ट्रैक्टर चालक ट्रक के नीचे दब गया। हादसा होते ही आसपास के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे और वाहन के नीचे दबे वसीम को किसी तरह से बाहर निकाला और लखनऊ स्थित निजी अस्पताल ले गए। लेकिन इलाज के दौरान मौत हाे गई। पुलिस जांच में जुटी हुई है।