लखनऊ। मौसम विभाग ने कहा कि अगले कुछ घंटों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान गिरेगा और सर्दी बढ़ेगी।
मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में बीच-बीत में हल्की बारिश की उम्मीद जताई है। साथ ही, अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा। दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना नहीं है। यहां ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।
उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग की ओर से 16 से 20 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया गया है। अधिकांश जिलों में दिन में हल्की धूप और रात में ओस बढ़ रही है। सुबह और शाम सर्दी का एहसास लोग करेंगे। विभाग ने अगले 4 दिनो में बारिश की कोई संभावना से इंकार किया है। लेकिन बादलों की आवाजाही जारी रहेगी है।