• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

जमीनी विवाद में सौतेले भाई की गला दबाकर हत्या

News Desk

ByNews Desk

Apr 12, 2025
Screenshot 2024 1031 213811

रायबरेली: शिवगढ़ थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत हंसवा के दुन्नाखेड़ा में शनिवार की दोपहर दो सौतेले भाईयों में विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई सर्वेश कुमार उम्र लगभग 36 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रामनरेश की मृत्यु हो गई।मृतक की पत्नी पिंकी ने बताया कि खेतों में भूसा रखने को लेकर विवाद हुआ और दोनों लोग लड़ रहे थे।सौतेले बड़े जेठ सोहनलाल व उनकी पत्नी ने पति को गिरा दिया।जेठ सोहनलाल के गला दबाने से पति की मौत हो गई। बेहोशी की हालत में गांव के झोलाछाप डॉक्टर के पास लेकर गये तो उन्होंने बछरावां भेज दिया जहां डाक्टरों ने हांथ नहीं लगाया गांव वापस आने पर पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक के तीन बच्चे हैं निधि 12 वर्ष चुन्नू 8 वर्ष वैदिक 4 वर्ष हैं जिनका रो रो कर बुरा हाल है।

मृतक व उसके सौतेले भाई सोहनलाल दोनों मजदूरी का कार्य करते थे। दोनों में लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था।जिसको लेकर शनिवार को भी झगड़ा हुआ जिसमें सोहनलाल पुत्र रामनरेश व उनकी पत्नी तारावती ने हमला बोल दिया,जिससे छोटे भाई सर्वेश की मौत हो गई।

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विंध्य विनय व क्षेत्राधिकारी महराजगंज ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना अध्यक्ष विंध्य विनय ने बताया कि मृतक की पत्नी पिंकी की तहरीर पर सोहनलाल व उनकी पत्नी तारा के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है।गिरफ्तारी की जा रही है।

Related posts:

पंडित जगन्नाथ मिश्र महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन

न्यूज नेटवर्...
Monday November 10, 2025

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही से गई नवजात की जान

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

रायबरेली में गेगासों गंगा पुल के मरम्मत पर खर्च होंगे 16 करोड़, काम शुरू

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

मदरसा प्रबंधन पर दुराचार का आरोप केस दर्ज

सीतापुर म...
Saturday November 8, 2025

स्नातक वर्ग 2025 और एन.आई.एफ.टी. के 40 वर्षों की रचनात्मक उत्कृष्टता का उत्सव

रायबरेली।  व...
Saturday November 8, 2025

विद्यालय निमार्ण का ठेका दिलाने के बहाने ठगे 50 हजार

  न्...
Friday November 7, 2025

पेंशन भोगी अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर कोषागार में स्वयं उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन कराना करें सुनिश...

पेंशन भोगी अ...
Friday November 7, 2025

घायल युवक के उपचार में वानर सेना की मुहिम लाई रंग, मदद के लिए बढ़े हाथ

न्यूज़ डेस्क...
Friday November 7, 2025