• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

राजकीय सम्मान के साथ गांव में ही बलिदानी का हुआ अंतिम संस्कार, परिवारी

News Desk

ByNews Desk

Apr 10, 2025
IMG 20250410 WA0159 राजकीय सम्मान के साथ गांव में ही बलिदानी का हुआ अंतिम संस्कार, परिवारी

न्यूज़ डेस्क:
ऊंचाहार के क्षेत्रीय विधायक के समझाने के बाद बृहस्पतिवार को बलिदानी अंकेश तिवारी का अंतिम संस्कार गांव में नम आंखों से कर दिया गया। बड़े भाई अभिषेक तिवारी ने मुखाग्नि दी। मनिहर गर्वी निवासी रामप्रकाश तिवारी का बेटा अंकेश तिवारी सेना में तैनात थे। रविवार को उनकी शहादत का समाचार मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को सेना के जवान अंकेश तिवारी का पार्थिव शरीर गांव लेकर पहंचे। शव के अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी हो गई थी, लेकिन परिजनों ने बेटे की मौत का कारण न बताने से परिवारजन नाराज हो गए और अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। पिता रामप्रकाश का कहना है कि बेटे के मौत का कारण जानने की कोशिश की गई, लेकिन शव के साथ आए सेना के जवान कुछ भी बताने से मना कर दिया। देर शाम विधायक डाॅ. मनोज पांडेय गांव पहुंचे और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात की इसके बाद रक्षा मंत्रालय की ओर से अंकेश तिवारी के ऑन ड्यूटी बलिदान होने की बताई गई। बृहस्पतिवार को लखनऊ से आए मेजर सुधीर यादव विक्रम सिंह ने परिवारजनों से बातचीत की और उनके बेटे की मौत ड्यूटी के दौरान होने की बात बताई। जिसके बाद सेना के जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार कराया। बलिदानी के बड़े भाई अभिषेक तिवारी ने चिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर उप जिलाधिकारी ऊंचाहार सिद्धार्थ कुमार, क्षेत्राधिकारी डलमऊ अरुण कुमार, थाना प्रभारी बालेंदु गौतम, जगतपुर व ऊंचाहार थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।
इनसेट

बेटे की अर्थी उठते ही बेसुध हो गई मां
बेटे अंकेश तिवारी के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही थी। 24 घंटे दरवाजे बेटे का शव रखा रहा। इस दौरान बलिदानी की मां और अन्य परिवारजनों का रो रो कर बुराहाल हो गया। बेटे की अर्थी उठी तो मां बेसुध हो गई। लोगों ने उनको ढाढस बंधाया।

माता पिता से रोज होती थी बात
पिता राम प्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रतिदिन सुबह बेटे का फोन आता था। रोते हुए मां विमन तिवारी ने बताया 15 फरवरी को वह अपने भाई अभिषेक तिवारी की शादी में घर आया हुआ था। पांच मार्च को वापस ड्यूटी पर चला गया। उसके बाद अचानक उनकी शहादत की खबर आई। गांव में भी लोगों ने बताया कि अंकेश मिलनसार स्वभाव के थे। जब भी गांव आते वह हर किसी से मिलते थे। उनकी मौत से हर कोई अचंभित है।

Related posts:

पंडित जगन्नाथ मिश्र महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन

न्यूज नेटवर्...
Monday November 10, 2025

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही से गई नवजात की जान

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

रायबरेली में गेगासों गंगा पुल के मरम्मत पर खर्च होंगे 16 करोड़, काम शुरू

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

मदरसा प्रबंधन पर दुराचार का आरोप केस दर्ज

सीतापुर म...
Saturday November 8, 2025

स्नातक वर्ग 2025 और एन.आई.एफ.टी. के 40 वर्षों की रचनात्मक उत्कृष्टता का उत्सव

रायबरेली।  व...
Saturday November 8, 2025

विद्यालय निमार्ण का ठेका दिलाने के बहाने ठगे 50 हजार

  न्...
Friday November 7, 2025

पेंशन भोगी अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर कोषागार में स्वयं उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन कराना करें सुनिश...

पेंशन भोगी अ...
Friday November 7, 2025

घायल युवक के उपचार में वानर सेना की मुहिम लाई रंग, मदद के लिए बढ़े हाथ

न्यूज़ डेस्क...
Friday November 7, 2025