• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

महिला आजीविका मिशन से महिलाओं ने खुद का खड़ा किया कारोबार

News Desk

ByNews Desk

Mar 8, 2025
IMG 20250228 WA0150 महिला आजीविका मिशन से महिलाओं ने खुद का खड़ा किया कारोबार

रायबरेली। हौसला व कुछ नया करने का जज्बा हो तो पैसा आड़े आता है और न शिक्षा। आजीविका मिशन के तहत चलाई जा रही योजना का लाभ लेकर महिलाएं तरक्की की लकीर खींच रही हैं।

डलमऊ के बिझामऊ प्रेमा देवी 12 कक्षा पास हैं। इनका परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। प्रेमा बच्चों की शिक्षा में बाधा बन रही गरीबी को दूर करने का संकल्प लिया और खुद का काम शुरू करने का इरादा बनाया। गांव की महिलाओं काे इकट्ठा कर समूह बनाने पर चर्चा की। 10 महिलाओं ने मिलकर 2022 में दुर्जन बाबा महिला स्वयं सहायता समूह का गठन किया। समूह बनने के बाद आजीविका मिशन के ब्लाक मिशन प्रबंधक विवेक त्रिवेदी ने महिलाओं से रोजगार को लेकर चर्चा की। सभी ने कागज से प्लेट व कटोरी बनाने का कारोबार शुरू करने की बात रखी।

महिलाओं की मांग पर उन्हें गांव में ही कागज से कटोरी व प्लेट बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। सामुदायिक निवेश निधि से 1.10 लाख, बैंक क्रेडिट लिमिट से 150 लाख रुपये का लोन लेकर महिलाओं ने मशीन खरीद कर कागज से कटोरी व प्लेट बनाने का काम शुरू किया।

समूह की अध्यक्ष का कहना है कि हर माह चार हजार रुपये की आय घर बैठे महिलाएं कर रही हैं। महिलाओं की मेहनत और उनकी आमदनी देख अन्य महिलाएं भी रोजगार करने के लिए आगे आ रही हैं। उपायुक्त स्वरोजगार ऋषिपाल सिंह का कहना है कि महिलाएं स्वरोजगार के लिए आगे आ रही हैं। गांवों में रोजगार को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts:

रायबरेली में गेगासों गंगा पुल के मरम्मत पर खर्च होंगे 16 करोड़, काम शुरू

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

कार्तिक पूर्णिमा पर इस पौधे की पूजा अर्चना करने से घर में आती है सुख समृद्धि

न्यूज़ डेस्क...
Wednesday November 5, 2025

चेयरमैन की मेहनत लाई रंग, आज डलमऊ में दिखेंगी काशी की झलक

न्यूज़ डेस्क...
Tuesday November 4, 2025

बहराइच जनपद में जंगल में बसे इस गांव को दूसरी जगह बसाया जाएगा सीएम ने दिया आदेश

बहराइच जनपद ...
Sunday November 2, 2025

रायबरेली के असीम श्रीवास्तव को दिल्ली के उप राज्यपाल ने किया सम्मानित

  नी...
Sunday November 2, 2025

अखिलेश यादव की युवा सोंच से बदल रहा ग्राम पंचायत का स्वरूप

न्यूज़ डेस्क...
Saturday November 1, 2025

मॉडल यूथ ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीण युवाओं के सशक्तिकरण के सुझाव देने दिल्ली जाएंगे अखिलेश यादव

न्यूज़ डेस्क...
Monday October 27, 2025

एक माह में सड़कें होंगी चकाचक, सरकार ने कर दिया ऐसा काम

रायबरेली। बा...
Thursday October 23, 2025

बिजली बिल बकायदारों की होगी बल्ले बल्ले सरकार जल्द ला सकती है यह योजना

लखनऊ: यूपी क...
Saturday October 11, 2025