• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

बहू ने सास की उंगली चबाई, देवरानी को भी पीटा, केस दर्ज

News Desk

ByNews Desk

Feb 21, 2025
Img 20241029 201151

रायबरेली। घरेलू विवाद के दौरान बहू ने सास की उंगली काटकर उसे लहूलुहान कर दिया। जब देवरानी बीच-बचाव करने आई, तो उसके साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मामला कोतवाली क्षेत्र के बसंतपुर कठोईया गांव का है, जहां बृहस्पतिवार को आरती और उसकी सास राजकली पत्नी शिवबोधन के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में बहू ने सास की उंगली चबा ली, जिससे उसकी उंगली कट कर अलग हो गई और वह बुरी तरह घायल हो गई। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे, जिनमें आरोपी महिला की देवरानी भी शामिल थी। जब उसने सास को बचाने की कोशिश की, तो बहू ने उसे भी धक्का मार कर गिरा दिया और उसके मारपीट की।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल भेजा। पुलिस ने सास की शिकायत पर आरोपी बहू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Related posts:

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ धमाका, अलर्ट मोड पर प्रदेश

न्यूज़ नेटवर...
Monday November 10, 2025

ध्रुव की भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान को लेना पड़ा नर नारायण अवतार

अंकुश त्रिवे...
Monday November 10, 2025

नीम के पेड़ को चोरों ने बनाया रास्ता घर से 15 लाख के जेवरात चोरी

  न्...
Monday November 10, 2025

जांच में दोषी पाए गए आबकारी आयुक्त रामप्रीत चौहान को आबकारी मंत्री ने किया बर्खास्त

  लख...
Monday November 10, 2025

पंडित जगन्नाथ मिश्र महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन

न्यूज नेटवर्...
Monday November 10, 2025

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही से गई नवजात की जान

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025