• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

लालगंज में 21 को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी करेंगे युवाओं से संवाद

News Desk

ByNews Desk

Feb 19, 2025
Img 20250218 Wa0265

रायबरेली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में बुधवार को अमेठी सांसद केएल शर्मा ने संभावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।

राहुल गांधी अपने दौरे के दौरान शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे ब्लॉक के निकट स्थित गेस्ट हाउस में स्थानीय युवाओं से संवाद करेंगे। इससे पहले वह भीरा गोविंदपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरा पासी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद रेलकोच कारखाने का भृमण भी प्रतावित है।

बुधवार को केएल शर्मा ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, कांग्रेसी नेता दीपेंद्र गुप्ता, पूर्व चेयरमैन अनूप बाजपेई, कामता गौड़, गिरीश चौहान, राजन मिश्रा, आकर्षण द्विवेदी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts:

AICC ओबीसी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए संदीप चौधरी

रायबरेली: AI...
Wednesday October 15, 2025

राहुल का रायबरेली द्वारा 29 को, अमेठी भी जाएंगे टटोलेंगे विकास की नब्ज

रायबरेली। ...
Sunday April 27, 2025

दो और पांच के सिक्के से तौले गए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य

रायबरेली :...
Wednesday March 19, 2025

महंगाई और बेरोजगारी को लेकर जमकर बरसे सांसद राहुल गांधी

रायबरेली। सर...
Friday February 21, 2025

भाजपा विकास के नाम पर कर रही है दिखावा - राहुल गांधी

रायबरेली । र...
Thursday February 20, 2025

राहुल गांधी का विरोध करने जा रहे भाजपाइयों को पुलिस ने किया नजर बंद

रायबरे...
Thursday February 20, 2025

रायबरेली-सांसद राहुल गांधी का दो दिवसीय दौरा 20 को विभिन्न कार्यक्रम में करेगे शिरकत,,,,

रिपोर्ट-सा...
Tuesday February 18, 2025

दिल्ली और मिल्कीपुर जीत के जश्न में डूबे भाजपाई , नेताओं ने कहा रच दिया इतिहास

ऊंचाहार।...
Saturday February 8, 2025

राहुल गांधी जी एवं प्रियंका गांधी जी बाबा साहब के बनाये संविधान को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं

रायबरेली: का...
Monday February 3, 2025