• Tue. Nov 11th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

कांग्रेसी नेता ने सुनी जन समस्याएं

News Desk

ByNews Desk

Jan 28, 2025
Img 20241115 Wa0078

रायबरेली: कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के गौरा गढ़ी,झरहा,वीर का पुरवा,पूरे चौहान आदि गांव में चौपाल एवं नुक्कड़ सभा कर जन समस्याएं सुनी एवं कांग्रेस पार्टी के बारे में विस्तार से बताया।

इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि हम सबको बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बनाये संविधान को बचाने के लिए,देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए जननायक राहुल गांधी जी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी जी के हाथों को मजबूत करना होगा आज भारत देश तमाम समस्याओं से घिरा है मोदी सरकार को जनमानस की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है!श्री सिंह ने कहा कि हम सब जब सुबह सोकर उठते हैं तो जो बिजली का खंभा भी दिखाई देता है वह भी गांधी नेहरू परिवार की देन है।

रायबरेली में एम्स जैसा बड़ा अस्पताल के साथ-साथ आईटीआई फैक्ट्री,एनटीपीसी,रेल कोच जैसे बड़े संस्थान रायबरेली जनपद में है,यह सब गांधी परिवार की देन है!ऊंचाहार की जनता अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है,आवारा पशुओं से किसान हमारा परेशान है,क्षेत्रीय विधायक को उससे कोई लेना-देना नहीं है।जरूरतमंदों की हर तरह से मदद करने का हमारा प्रयास रहता है|

इस अवसर पर प्रमुख रूप से गौरा अध्यक्ष दल बहादुर सिंह,अनिरुद्ध दीक्षित,राघवेंद्र सिंह,प्रदीप अग्निहोत्री,अरुणेश सिंह,कलराज मिश्रा,बचोले सिंह,अभय सिंह,सुनील कुमार पासी,अनुराग गुप्ता,रवि सिंह,अहमद हुसैन,इरशाद अली,अनिल तिवारी,प्रमोद यादव, संजय मौर्य,लक्ष्मी गुप्ता,रंजय सिंह चौहान,नागेंद्र बहादुर सिंह,श्री राम सरोज,रूपेश मौर्य,हीरालाल सरोज,जगदीश सरोज,रोहित मौर्य,सागर चौधरी,शिवकुमार गौतम आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे|

Related posts:

AICC ओबीसी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए संदीप चौधरी

रायबरेली: AI...
Wednesday October 15, 2025

राहुल का रायबरेली द्वारा 29 को, अमेठी भी जाएंगे टटोलेंगे विकास की नब्ज

रायबरेली। ...
Sunday April 27, 2025

दो और पांच के सिक्के से तौले गए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य

रायबरेली :...
Wednesday March 19, 2025

महंगाई और बेरोजगारी को लेकर जमकर बरसे सांसद राहुल गांधी

रायबरेली। सर...
Friday February 21, 2025

भाजपा विकास के नाम पर कर रही है दिखावा - राहुल गांधी

रायबरेली । र...
Thursday February 20, 2025

राहुल गांधी का विरोध करने जा रहे भाजपाइयों को पुलिस ने किया नजर बंद

रायबरे...
Thursday February 20, 2025

लालगंज में 21 को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी करेंगे युवाओं से संवाद

रायबरेली...
Wednesday February 19, 2025

रायबरेली-सांसद राहुल गांधी का दो दिवसीय दौरा 20 को विभिन्न कार्यक्रम में करेगे शिरकत,,,,

रिपोर्ट-सा...
Tuesday February 18, 2025

दिल्ली और मिल्कीपुर जीत के जश्न में डूबे भाजपाई , नेताओं ने कहा रच दिया इतिहास

ऊंचाहार।...
Saturday February 8, 2025