• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

जिलाधिकारी ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण

News Desk

ByNews Desk

Jan 1, 2025
जिलाधिकारी ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण

न्यूज़ डेस्क: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने शीतलहर के दृष्टिगत मध्य रात्रि में जनपद में अस्थाई एवं स्थाई रैन बसेरों का आकस्मिक निरीक्षण किया एवं वहां पर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सुपर मार्केट एवं जिला अस्पताल में स्थापित रैन बसेरों के निरीक्षण के दौरान वहां पर पीने के पानी की व्यवस्था, बाथरूम आदि की जानकारी ली तथा रैन बसेरों में रहने वाले लोगों से भी उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

रैन बसेरों के संचालकों को शीतलहर के दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा में बेड एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए l जिलाधिकारी ने कहा कि रैन बसेरे में अतिरिक्त कंबल तथा अलाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। साथ ही समस्त रैन बसेरों में समुचित साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के समय जरूरतमंद लोगों को कम्बल भी वितरित किए।

निरीक्षण के दौरान एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह, जॉइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा, तहसीलदार सदर प्रज्ञा द्विवेदी, ईओ नगर पालिका स्वर्ण सिंह उपस्थित रहें।

Related posts:

पंडित जगन्नाथ मिश्र महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन

न्यूज नेटवर्...
Monday November 10, 2025

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडेय ने की गंगा आरती, समाजसेवियों को किया सम्मानित

रायबरेली। पू...
Monday November 10, 2025

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने मोहा मन, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित

रायबरेली का...
Monday November 10, 2025

एफ.जी.आई.ई.टी. छात्र चंद्र प्रकाश ने जीता स्वर्ण पदक

  ग्...
Monday November 10, 2025

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही से गई नवजात की जान

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

किसानों ने श्वेतधारा डेरी पर लगाया भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने का आरोप

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

रायबरेली में गेगासों गंगा पुल के मरम्मत पर खर्च होंगे 16 करोड़, काम शुरू

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

मदरसा प्रबंधन पर दुराचार का आरोप केस दर्ज

सीतापुर म...
Saturday November 8, 2025