• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

परिजनों ने थाने का घेराव कर युवती एवं उसके परिजनों पर लगाया आरोप

News Desk

ByNews Desk

Dec 30, 2024
परिजनों ने थाने का घेराव कर युवती एवं उसके परिजनों पर लगाया आरोप

गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे प्रहलाद सिंह निवासी युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में एक बाग में पेड़ से लटकते हुए पाए गए शव के मामले में परिजनों ने पास ही के गांव की एक युवती व उसके परिजनों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित किये जाने का आरोप लगाया है बताया जा रहा है कि उस युवती से युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था यह बात युवती के परिजनों को भी पता थी रविवार को किसी बात को लेकर युवती व उसके परिजनों ने आत्महत्या के लिए युवराज सिंह को प्रेरित किया और उसने बाग में जाकर फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली, घटना के बाद गदागंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया था।

सोमवार को जब युवक का शव पीएम के बाद पहुंचा तो परिजनों ने शव रखकर थाने का घेराव कर लिया और मुकदमा दर्ज करने की बात पर अड गए सैकड़ो की संख्या में लोगों ने गदागंज थाने का घेराव कर युवती व उसके परिजनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

मृतक के पिता अजय कुमार सिंह ने युवती व उसके पिता के विरुद्ध गदागंज थाने में तहरीर दी है पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन राजी हुए और शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हो गए थाना प्रभारी गदागंज पंकज त्यागी ने बताया कि अजय कुमार सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Related posts:

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही से गई नवजात की जान

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

रायबरेली में गेगासों गंगा पुल के मरम्मत पर खर्च होंगे 16 करोड़, काम शुरू

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

मदरसा प्रबंधन पर दुराचार का आरोप केस दर्ज

सीतापुर म...
Saturday November 8, 2025

स्नातक वर्ग 2025 और एन.आई.एफ.टी. के 40 वर्षों की रचनात्मक उत्कृष्टता का उत्सव

रायबरेली।  व...
Saturday November 8, 2025

विद्यालय निमार्ण का ठेका दिलाने के बहाने ठगे 50 हजार

  न्...
Friday November 7, 2025

पेंशन भोगी अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर कोषागार में स्वयं उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन कराना करें सुनिश...

पेंशन भोगी अ...
Friday November 7, 2025

घायल युवक के उपचार में वानर सेना की मुहिम लाई रंग, मदद के लिए बढ़े हाथ

न्यूज़ डेस्क...
Friday November 7, 2025

एमपी एमएलए कोर्ट का फैसला, दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती फरार घोषित

  न्...
Friday November 7, 2025